ऋतिक रोशन ने की अगस्त्य नंदा की तारीफ 
मनोरंजन

ऋतिक रोशन ने ‘इक्कीस’ के ट्रेलर की तारीफ की, अगस्त्य नंदा को कहा- तुममें वो बात है

Hrithik Roshan Reaction: परमवीर चक्र विजेता अरुण खेत्रपाल की कहानी पर आधारित फिल्म ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में अगस्त्य नंदा अरुण की भूमिका निभा रहे हैं।

सोनाली झा

Hrithik Roshan Praises Agastya Nanda: देश के लिए शहीद होने वाले सबसे कम उम्र में परमवीर चक्र विजेता रहे अरुण खेत्रपाल की कहानी पर बनी फिल्म ‘इक्कीस’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों और बॉलीवुड सेलेब्स दोनों की नजरों में आ चुका है। इस ट्रेलर को देखकर ऋतिक रोशन भी काफी प्रभावित नजर आए।

श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद ऋतिक ने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की। उन्होंने फिल्म के लीड एक्टर अगस्त्य नंदा, एक्ट्रेस सिमर भाटिया और पूरी कास्ट-क्रू की जमकर तारीफ की। ऋतिक ने लिखा कि मुझे इक्कीस का ट्रेलर बहुत पसंद आया! अगस्त्य मैन, तुमने मुझे तुम्हारे लिए चीयर करने पर मजबूर कर दिया। तुम्हारी इंटेंसिटी और वल्नरेबिलिटी पसंद आई। तुममें वो बात है।

धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म इक्कीस

ऋतिक ने आगे लिखा कि श्रीराम राघवन कमाल कर रहे हैं। सिमर और पूरी कास्ट को गुड लक! मैं इसे देखने का इंतजार कर रहा हूं! बहुत उत्साहित हूं, लगे रहो। मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। अगस्त्य नंदा अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सिमर भाटिया उनके अपोजिट हैं। दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म इक्कीस है, जिसमें जयदीप अहलावत और विजय राज जैसे नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इक्कीस के ट्रेलर ने बढ़ाया दर्शकों का उत्साह

इक्कीस का ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों में उत्साह बढ़ गया है। ट्रेलर में देशभक्ति, साहस और अरुण खेत्रपाल की कहानी को इमोशनल और इंटेंस अंदाज में दिखाया गया है। दर्शकों को एक सच्ची देशभक्ति की कहानी के साथ इमोशनल रोलर-कोस्टर का अनुभव मिलेगा। अगस्त्य नंदा, जो अमिताभ बच्चन के नाती हैं, इस फिल्म के जरिए बड़े पर्दे पर अपनी पहचान बनाने जा रहे हैं। यह उनकी दूसरी फिल्म है, पहली फिल्म ‘अर्चीज’ ओटीटी पर रिलीज़ हुई थी। ‘इक्कीस’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिल्म को लेकर दर्शकों में पहले से ही उत्साह देखने को मिल रहा है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी