अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

अनीत पड्डा ने पुलिस स्टेशन में सुनाई दर्दनाक कहानी, फातिमा सना शेख करेंगी मामले की जांच, हुंकार का टीजर रिलीज

Hunkaar Teaser: अनीत पड्डा की नई वेब सीरीज ‘हुंकार’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है। इसमें अनीत 17 साल की छात्रा मीनू रावत के किरदार में नजर आएंगी, जबकि फातिमा सना शेख पुलिस इंस्पेक्टर बनी हैं।

सोनाली झा

Aneet Padda Hunkaar Teaser Release: फिल्म ‘सैयारा’ से रातों-रात स्टार बनीं अनीत पड्डा एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचने के लिए तैयार हैं। अहान पांडे के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। अब अनीत अपने अगले प्रोजेक्ट ‘हुंकार’ के साथ ओटीटी पर दस्तक देने जा रही हैं। उनकी इस नई वेब सीरीज का दमदार टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक गंभीर कहानी की झलक देखने को मिल रही है।

‘हुंकार’ के टीजर की शुरुआत अनीत पड्डा के किरदार मीनू रावत के क्लोजअप से होती है। वह पुलिस स्टेशन में बैठकर अपनी आपबीती सुनाती नजर आती हैं। मीनू खुद को 17 साल की छात्रा बताती है और माहेशेरनी स्कूल में पढ़ने की बात कहती है। टीजर में मीनू एक प्रभावशाली शख्स बापजी पर उसके साथ गलत व्यवहार और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाती दिखाई देती है। मामले की जांच की जिम्मेदारी फातिमा सना शेख के किरदार वाली पुलिस इंस्पेक्टर को मिलती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, बापजी से जुड़े कई रहस्य सामने आने लगते हैं और कहानी और ज्यादा रहस्यमयी होती जाती है।

फातिमा सना शेख निभाएंगी पुलिस इंस्पेक्टर का रोल

सीरीज में अनीत पड्डा के साथ फातिमा सना शेख भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। टीजर में उनका पुलिस इंस्पेक्टर वाला अंदाज काफी दमदार नजर आ रहा है। इसके अलावा राम कपूर, मोहम्मद जीशान अय्यूब, अर्जुन माथुर और जोया हुसैन की भी झलक देखने को मिलती है। कलाकारों की मजबूत स्टारकास्ट सीरीज को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है।

सैयारा से पहले ही शूट कर चुकी थीं अनीत

अनीत पड्डा ने सोशल मीडिया पर टीजर शेयर करते हुए बताया कि ‘हुंकार’ की शूटिंग उन्होंने ‘सैयारा’ से पहले ही पूरी कर ली थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट लंबे समय से उनके सफर का हिस्सा रहा है और अब इसे दर्शकों के सामने लाने को लेकर वह काफी खुश हैं। टीजर शेयर करते हुए अनीत ने लिखा कि इंसाफ का इंतजार नहीं होगा, बस गूंजेगी सच्चाई की हुंकार।

इस दिन होगी स्ट्रीम

‘हुंकार’ का टीजर सामने आने के बाद अब दर्शक इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख स्टारर यह वेब सीरीज 25 सितंबर 2026 से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी। ‘सैयारा’ के बाद अनीत को एक बिल्कुल अलग और चुनौतीपूर्ण किरदार में देखना उनके फैंस के लिए खास अनुभव हो सकता है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत