हुमा कुरैशी और प्रियंका चोपड़ा (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

हुमा कुरैशी ने प्रियंका चोपड़ा को बताया 'बहुत कूल', बोलीं- मौका मिला तो उनका इंस्टाग्राम देखना चाहूंगी

Huma Qureshi Wants To Hack: बेबी डू डाई डू के प्रमोशन के दौरान हुमा कुरैशी ने कहा कि अगर उन्हें किसी स्टार का इंस्टाग्राम 24 घंटे के लिए हैक करने का मौका मिले तो वह प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट चुनेंगी।

सोनाली झा

Huma Qureshi On Priyanka Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी आगामी क्राइम-सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'बेबी डू डाई डू' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। 3 जुलाई 2026 को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर वह लगातार इंटरव्यू दे रही हैं। इसी दौरान उन्होंने एक ऐसा बयान दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया। हुमा ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर उन्हें 24 घंटे के लिए किसी सेलिब्रिटी का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने का मौका मिले, तो वह प्रियंका चोपड़ा का अकाउंट चुनेंगी।

हाल ही में एक बातचीत के दौरान हुमा से पूछा गया कि अगर उन्हें किसी बड़े स्टार का इंस्टाग्राम अकाउंट एक दिन के लिए हैक करने का मौका मिले तो वह किसका अकाउंट चुनेंगी। इस सवाल पर हुमा पहले कुछ पल सोचती रहीं और फिर मुस्कुराते हुए उन्होंने ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का नाम लिया। जब उनसे इसकी वजह पूछी गई तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं बस यह देखना चाहती हूं कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट के अंदर क्या चल रहा है। वो बहुत कूल हैं। उनके इस जवाब ने इंटरव्यू को और भी दिलचस्प बना दिया।

EMI के लिए फिल्में करने पर भी बोलीं खुलकर

इसी बातचीत के दौरान हुमा कुरैशी से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी सिर्फ पैसों के लिए कोई फिल्म साइन की है। इस पर उन्होंने बिना किसी झिझक के स्वीकार किया कि ऐसा उन्होंने किया है। हुमा ने कहा कि हां, क्योंकि EMI भी देनी होती है। हर इंसान EMI देता है और मैं भी आज तक देती हूं। उनके इस ईमानदार जवाब की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। जब होस्ट ने मजाक में कहा कि अब तो वह खुद प्रोड्यूसर भी बन गई हैं, इसलिए उनके पास काफी पैसा होगा, तो हुमा ने हंसते हुए जवाब दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता।

इन फिल्मों में आएंगी नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो हुमा कुरैशी की फिल्म 'बेबी डू डाई डू' 3 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' में भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी, जो 26 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। इसके साथ ही उनकी आगामी फिल्मों में 'पूजा मेरी जान' और 'गुलाबी' भी शामिल हैं।

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया

IMD Alert: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम, 16 राज्यों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

दो भारतीय नागरिकों पर अमेरिकी प्रशासन का शिकंजा, नकली दवा बेचने के लगे गंभीर आरोप; हो सकती है 71 साल की जेल