हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

'इश्क कमीना' के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- 'मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की'

Ishq Kameena Recreated Song: हुमा कुरैशी अपनी आने वाली फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के आइकॉनिक गाने 'इश्क कमीना' के रीमेक पर थिरकती नजर आएंगी, जिसे लेकर वह काफी घबरायी हुई थीं।

यति सिंह

Huma Qureshi On Ishq Kameena Remake: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी नई फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच मेकर्स ने दर्शकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का एक नया गाना रिलीज कर दिया है। यह गाना बॉलीवुड का एक बेहद पॉपुलर ट्रैक है। इसे नए अंदाज में पेश किया गया है। खास बात यह है कि इस गाने के रिलीज होते ही अभिनेत्री हुमा कुरैशी की चर्चा हर तरफ होने लगी है। उन्होंने खुद इस गाने से जुड़ा अपना अनुभव सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

हुमा कुरैशी का ये नया गाना साल 2002 में आई फिल्म 'शक्ति: द पावर' का बेहद फेमस ट्रैक 'इश्क कमीना' है। उस समय शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय पर फिल्माए गए इस गाने ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब हुमा कुरैशी की आने वाली फिल्म 'बेबी डू डाई डू' में इसे थोड़े बदलावों के साथ दोबारा तैयार किया गया है। सोशल मीडिया पर हुमा ने इस गाने की एक छोटी सी क्लिप शेयर की है।

दिल्ली की यादों के साथ बड़े पर्दे पर वह जादुई पल

हुमा कुरैशी इस गाने के रिलीज करने के साथ ही भावुक भी नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी यादें ताजा करते हुए एक बेहद प्यारा नोट लिखा है। एक्ट्रेस ने बताया कि 'दिल्ली में रहने वाले बच्चों की तरह वे भी 90 के दशक के इन गानों पर नाचते हुए बड़े हुए हैं।

आज खुद को उसी आइकॉनिक गाने पर परफॉर्म करते देख उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। इसके साथ ही हुमा ने शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय के प्रति अपना सम्मान और प्यार भी व्यक्त किया है।'

रीमेक के दौरान हुमा कुरैशी के मन में छिपा बड़ा डर

एक बेहद लोकप्रिय गाने को दोबारा पर्दे पर उतारना हमेशा से एक बड़ी चुनौती रहा है। हुमा कुरैशी ने भी माना कि जब यह गाना उनके पास आया तो पूरी टीम इसे लेकर बेहद उत्साहित थी। यह एक ऐसा गाना है जिस पर लगभग हर किसी ने कभी न कभी डांस किया है।

हुमा कुरैशी ने खुलकर स्वीकार किया कि इस गाने के साथ एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी जुड़ी हुई थी और वह इसे लेकर अंदर से काफी डरी हुई थीं। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि टीम मूल गाने की नकल नहीं कर रही थी।

हुमा कुरैशी के अनुसार वे इस रीमेक में अपनी खुद की शैली लाना चाहते थे और साथ ही उस पुरानी साख का सम्मान भी करना चाहते थे जिसने इसे इतना मशहूर बनाया। इस गाने को खास बनाने में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा ने मुख्य भूमिका निभाई है।

रेमो डिसूजा के निर्देशन ने इस डांस नंबर में नई जान फूंक दी है। नचिकेत सामंत के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म को साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है, जिसमें सिकंदर खेर और चंकी पांडे जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान