ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

JR NTR के बर्थडे पर रिलीज होगा 'वॉर 2' का टीजर, ऋतिक रोशन ने पोस्ट कर दी खास हिंट

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है। इसी बीच अभिनेता ने पोस्ट शेयर कर फैंस की और एक्साइमेंट बढ़ा दी है। जूनियर एनटीआर के बर्थडे वार 2 का टीजर रिलीज किया जाएगा।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: सुपरस्टार ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म वॉर 2 को लेकर सुर्खियों में है। यह फिल्म इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक बन चुकी है। यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स की इस मेगा बजट फिल्म को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म को बडे़ लेवल पर तैयार किया जा रहा है और अब मेकर्स इस एक्साइटमेंट को और बढ़ाने के लिए इसका टीजर रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

दरअसल, वॉर 2 का टीजर जूनियर एनटीआर के जन्मदिन यानि 20 मई को रिलीज किया जा सकता है। इस बारे में ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए हिंट भी दिया। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “हे जूनियर एनटीआर, क्या तुम्हें पता है कि 20 मई को क्या होने वाला है? यकीन मानो तुम्हें नहीं पता। तैयार रहो #वॉर2।” इस इशारे से फैंस अब और भी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं और 20 मई का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

वॉर 2 का रिलीज होगा टीजर 

इस फिल्म के स्टारकास्ट की बात करें, तो वॉर 2 में  ऋतिक रोशन एक बार फिर रॉ एजेंट मेजर कबीर धालीवाल के रोल में नजर आएंगे, जबकि जूनियर एनटीआर इस बार फिल्म के मुख्य विलेन के किरदार में दिखाई देंगे। कियारा आडवाणी इस फिल्म में फीमेल लीड निभा रही हैं। फिल्म को 14 अगस्त 2025 को पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जाएगा। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा।

बड़े लेवल पर रिलीज होगी फिल्म 

हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के प्रमोशन के लिए बड़े पैमाने पर कैंपेन की योजना बनाई है। टीज़र, ट्रेलर और अन्य प्रमोशनल इवेंट्स को ग्लोबली हाई-इम्पैक्ट बनाने का प्लान है। खास बात ये है कि वॉर का पहला पार्ट बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। जिसमें ऋतिक और टाइगर श्रॉफ थे, अब इसके दूसरे पार्ट से भी जबरदस्त बिजनेस की उम्मीद की जताई जा रही है।

बता दें, ऋतिक रोशन दिन अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं और इस फिल्म में उनके साथ जूनियर एनटीआर नजर आएंगे। इसके अलावा 'कृष 4' में निर्देशन भी करेंगे और इसमें मुख्य भूमिका भी निभाएंगे।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी