ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऋतिक रोशन की पॉपुलैरिटी का ऐसा था असर, स्कूल बोर्ड ने किताबों में नाम जोड़ने का रखा था प्रस्ताव

Hrithik Roshan Story: ऋतिक रोशन ने कॉफी विद करण में एक किस्सा सुनाया था। एक स्कूल बोर्ड ने स्टूडेंट्स की पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए बायोलॉजी की किताबों में उनका नाम इस्तेमाल करने का प्रस्ताव रखा था।

सोनाली झा

Hrithik Roshan School Story: बॉलीवुड के हैंडसम स्टार ऋतिक रोशन अपनी शानदार एक्टिंग और गुड लुक्स के लिए जाने जाते हैं। फैंस उन्हें अक्सर ‘ग्रीक गॉड’ कहकर भी बुलाते हैं। हालांकि, ऋतिक से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ऐसा भी है, जब एक स्कूल बोर्ड ने स्टूडेंट्स की पढ़ाई को मजेदार बनाने के लिए उनकी किताबों में एक्टर का नाम शामिल करने का प्रस्ताव रखा था।

यह किस्सा उस वक्त सामने आया था जब ऋतिक रोशन चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में करण जौहर के साथ बातचीत कर रहे थे। एक्टर ने बताया था कि जब वह कलकत्ता, जिसे अब कोलकाता कहा जाता है, में थे, तब उन्हें एक स्कूल बोर्ड की तरफ से मैसेज मिला था। ऋतिक के मुताबिक, स्कूल बोर्ड बच्चों को पढ़ाने के लिए बायोलॉजी की किताबों में उनका नाम इस्तेमाल करना चाहता था। इसके पीछे वजह थी कि स्टूडेंट्स के लिए पढ़ाई को थोड़ा दिलचस्प बनाया जा सके।

ऋतिक रोशन के शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है

ऋतिक ने करण जौहर को इस प्रस्ताव के बारे में बताते हुए एक उदाहरण भी दिया था। उन्होंने कहा था कि किताब में बायोलॉजी के सवाल इस तरह बनाए जा सकते हैं कि ऋतिक रोशन के शरीर की सबसे लंबी हड्डी कौन सी है? एक्टर ने बताया था कि स्कूल बोर्ड को उम्मीद थी कि इस तरह के सवालों और उदाहरणों से बच्चों की पढ़ाई में दिलचस्पी बढ़ेगी। ऋतिक से जुड़ा यह किस्सा उनके स्टारडम की एक अलग झलक दिखाता है।

कहो ना प्यार है से शुरू हुआ था फिल्मी सफर

ऋतिक रोशन ने साल 2000 में फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ अमीषा पटेल नजर आई थीं। डेब्यू के साथ ही ऋतिक ने दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बना ली थी। इसके बाद उन्होंने कोई मिल गया, कृष, लक्ष्य, जोधा अकबर, गुजारिश, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और वॉर जैसी फिल्मों में काम किया। अलग-अलग तरह के किरदारों के जरिए उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी मजबूत जगह बनाई।

स्टॉर्म और कृष 4 को लेकर चर्चा

वर्कफ्रंट की बात करें तो ऋतिक रोशन अब ओटीटी प्रोजेक्ट ‘स्टॉर्म’ के जरिए बतौर प्रोड्यूसर नई पारी शुरू करने की तैयारी में हैं। इस प्रोजेक्ट में पार्वती थिरुवोथु, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रामा शर्मा और सबा आजाद अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। इसे अजीतपाल सिंह ने बनाया और निर्देशित किया है। इसके अलावा ऋतिक की पॉपुलर फ्रैंचाइजी कृष की अगली फिल्म कृष 4 को लेकर भी चर्चा बनी हुई है।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी