Highlights
ऋतिक रोशन LACMA Art Film Gala में शामिल होने वाले पहले मुख्यधारा के भारतीय एक्टर बने।
कार्यक्रम में लियोनार्डो डिकैप्रियो, टॉम हैंक्स और निकोल किडमैन जैसे स्टार्स पहुंचे।
ऋतिक रोशन ने ब्रुनेलो कुसिनेली का कस्टम टक्सीडो पहना।
फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे और आर्टिस्ट विजा सेल्मिन्स को सम्मानित किया गया।
Hrithik Roshan LACMA Art Film Gala: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने ग्लोबल मंच पर बॉलीवुड का मान बढ़ाया है। एक्टर लॉस एंजिल्स में आयोजित फेमस एलएसीएमए आर्ट फिल्म गाला (LACMA Art Film Gala) में शामिल हुए।
इस भव्य समारोह में उनकी मौजूदगी खास रही, क्योंकि उन्हें इस आयोजन में शामिल होने वाला पहले मेनस्ट्रीम के इंडियन एक्टर बताया जा रहा है। हॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के बीच ऋतिक ने अपनी शानदार मौजूदगी से सबका ध्यान खींचा।
लॉस एंजिल्स काउंटी म्यूजियम ऑफ आर्ट की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में हॉलीवुड की कई फेमस हस्तियां पहुंचीं। इनमें लियोनार्डो डिकैप्रियो, टिमोथी चालमेट, निकोल किडमैन और टॉम हैंक्स जैसे बड़े नाम शामिल रहे।
इन हस्तियों के बीच ऋतिक रोशन की मौजूदगी भारतीय मनोरंजन जगत के लिए खास रही।इस खास शाम के लिए ऋतिक ने लग्जरी इटैलियन फैशन ब्रांड ब्रुनेलो कुसिनेली का कस्टम टक्सीडो कैरी किया हुआ था। उनके स्टाइलिश लुक ने रेड कार्पेट पर खूब सुर्खियां बटोरीं।
एलएसीएमए (LACMA) आर्ट फिल्म गाला केवल ग्लैमर और फैशन का आयोजन नहीं है, बल्कि यह कला और फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाओं को सम्मानित करने का भी बड़ा मंच है। इस साल फिल्ममेकर डेनिस विलेन्यूवे और मशहूर आर्टिस्ट विजा सेल्मिन्स को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम को हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो और ईवा चाउ ने को-चेयर किया। आयोजन में कला, सिनेमा और बिजनेस इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं।
इस कार्यक्रम में ऋतिक रोशन की मौजूदगी बॉलीवुड की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान को भी दर्शाती है। काइली जेनर और किम कार्दशियन जैसी ग्लोबल हस्तियां भी इस खास शाम का हिस्सा बनीं।
आयोजन में भारतीय मूल की प्रोड्यूसर और वेंचर कैपिटलिस्ट कविता गुप्ता की मौजूदगी भी चर्चा में रही। वहीं लग्जरी फैशन हाउस गुच्ची इस फेमस प्रोग्राम का सपोर्ट करता है।
कुल मिलाकर, ऋतिक रोशन की यह ग्लोबल मौजूदगी उनके करियर के साथ-साथ भारतीय मनोरंजन जगत के लिए भी एक खास चर्चा का विषय बन गई है।