Hrithik Roshan Diwali Story: जब ऋतिक रोशन के पटाखे से पड़ोसी के घर में लग गई थी आग, पापा ने लगाई थी जमकर डांट

Hrithik Roshan News: ऋतिक रोशन बचपन में दिवाली पर पटाखे जलाते हुए ऐसी शरारत कर बैठे थे, जिससे पड़ोसी के घर के पर्दों और सोफे को नुकसान पहुंच गया। इसके बाद उन्हें पिता राकेश रोशन से डांट भी पड़ी थी।
Hrithik Roshan Diwali Childhood Story
ऋतिक रोशन (सौ. डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • दिवाली पर ऋतिक रोशन की शरारत से पड़ोसी के घर में लगी थी आग

  • जलता पटाखा फेंकने से पर्दे और सोफा जलकर हुए थे खराब

  • राकेश रोशन ने लगाई थी जमकर डांट, डरकर छिप गए थे ऋतिक

Hrithik Roshan Diwali Childhood Story: कहो ना प्यार है से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले ऋतिक रोशन ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग का सिक्का जमाया है। हालांकि मैच्योर किरदार निभाने वाले ऋतिक का बचपन भी शरारतों से भरा हुआ था।

ऋतिक रोशन ने अपने बचपन का दिवाली से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि एक बार दिवाली पर उनकी शरारत उनके पड़ोसियों पर भारी पड़ गई थी। ऋतिक के शरारत के चलते उनके पड़ोसी के घर में आग लग गई थी। हालांकि इस घटना के बाद उनके पिता और फिल्ममेकर राकेश रोशन ने उन्हें जमकर डांट लगायी थी।

पटाखा फेंकने से पड़ोसी के घर में लगी आग

यह किस्सा उस समय का है, जब ऋतिक रोशन छोटे थे और दिवाली पर पटाखे जला रहे थे। इसी दौरान ऋतिक ने मस्ती में एक जलता हुआ पटाखा पड़ोसी के घर की तरफ फेंक दिया था। पटाखा सीधे घर के अंदर चला गया था और वहां लगे खिड़की के पर्दों ने आग पकड़ ली थी। देखते ही देखते आग ने घर के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया था।

पर्दों के साथ सोफा भी हुआ खराब

ऋतिक के ऐसा करने से पटाखे से लगी आग सिर्फ पर्दों तक सीमित नहीं रही थी। इसकी चपेट में आने से पड़ोसी आंटी का सोफा भी काफी हद तक जलकर खराब हो गया। इस घटना से घर में अफरा-तफरी मच गई थी। ऋतिक को जब अपनी गलती और उससे हुए नुकसान का अहसास हुआ, तो वे डर गए।

Hrithik Roshan Diwali Childhood Story
Rise And Fall 2: सिवेत तोमर के साथ विवाद पर पहली बार बोले शहजाद पूनावाला, कहा- चैप्टर बंद हो चुका है

डर के मारे भाग गए थे ऋतिक

ऋतिक बताते है कि घर से धुआं निकलता देख वो घबरा गए थे। पकड़े जाने के डर से वे वहां से भागकर छिप गए। हालांकि, उनकी यह शरारत ज्यादा देर तक छिपी नहीं रह सकी। पड़ोसी आंटी ने पूरे मामले की शिकायत उनके पिता राकेश रोशन से कर दी।

राकेश रोशन ने लगाई थी जमकर डांट

पड़ोसी के घर हुए नुकसान की बात सुनकर राकेश रोशन को गुस्सा आ गया। उन्होंने ऋतिक को इस लापरवाही के लिए जमकर डांट लगाई। इस घटना ने बचपन में ही ऋतिक को पटाखों के साथ सावधानी बरतने का सबक सिखा दिया। दिवाली की यह याद आज भी ऋतिक के बचपन से जुड़े दिलचस्प किस्सों में गिनी जाती है। यह घटना बताती है कि त्योहार की मस्ती में की गई छोटी-सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है।