ऋतिक रोशन और राकेश रोशन (सोर्स: सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

ऋतिक रोशन के बर्थडे पर पिता राकेश रोशन का प्यार भरा पोस्ट, AI तस्वीर ने जीता फैंस का दिल

Rakesh Roshan Post: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर पिता राकेश रोशन ने AI से बनी खास तस्वीर शेयर की, जिसमें ऋतिक का बचपन और वर्तमान लुक नजर आया। भावुक कैप्शन के साथ यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोनाली झा

Hrithik Roshan Birthday: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा पिता राकेश रोशन का वो प्यार भरा पोस्ट, जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

शनिवार को राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक बेहद खास तस्वीर साझा की। यह तस्वीर एआई (AI) की मदद से तैयार की गई है, जिसमें ऋतिक की बचपन की फोटो और उनकी मौजूदा तस्वीर को खूबसूरती से जोड़ा गया है। तस्वीर के साथ राकेश रोशन ने भावुक कैप्शन लिखा कि डुग्गू, हर साल तुमसे और ज्यादा प्यार करता हूं। जन्मदिन मुबारक हो। पिता-बेटे के इस अनोखे रिश्ते की झलक ने फैंस को भावुक कर दिया और पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया।

ऋतिक रोशन की फोटो

ऋतिक की बहन सुनैना रोशन ने भी भाई को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने ऋतिक के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके लिए प्यार और खुशियों की कामना की। सुनैना का यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। बॉलीवुड सेलेब्स की बात करें तो ऋतिक रोशन को जन्मदिन की शुभकामनाओं की लंबी लिस्ट मिली।

सेलेब्स का रिएक्शन

अभिनेत्री काजोल ने सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन को बर्थडे विश करते हुए उनके शानदार व्यक्तित्व और टैलेंट की तारीफ की। रकुल प्रीत सिंह ने भी ऋतिक के लिए एक प्यारा मैसेज लिखा और उनके आने वाले साल के लिए शुभकामनाएं दीं। अभिनेता नील नितिन मुकेश ने भी ऋतिक को जन्मदिन की बधाई दी और उनके साथ जुड़ी पुरानी यादों का जिक्र किया।

अनिल कपूर ने कही ये बात

वहीं, अनिल कपूर ने ऋतिक रोशन के लिए एक लंबी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने ऋतिक को एक सच्चा सुपरस्टार बताया। अनिल कपूर ने लिखा कि ऋतिक न सिर्फ शानदार अभिनेता हैं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और लगन का बेहतरीन उदाहरण भी हैं। इसके अलावा अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने भी ऋतिक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की।

राघव चड्ढा के आरोपों पर AAP का पलटवार, बैकडेट वोटर रजिस्ट्रेशन का लगाया आरोप, बोले- अब सारा दोष हम पर डाल रहे

AAP ने राघव चड्ढा से लिया बदला? पंजाब वोटर लिस्ट से हटाया नाम, बोले- यह सिर्फ क्लर्क की गलती नहीं

IMD Alert: विदर्भ से लेकर MP-UP तक बारिश का कहर, इन जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा; दिल्ली में भी बदलेगा मौसम

भारत पहुंचे बेल्जियम के PM बार्ट डी वेवर, प्रधानमंत्री मोदी से करेंगे मुलाकात, हो सकती है कई अहम डील

TMC ऑफिस में तोड़फोड़, अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाए आरोप, स्टाफ से मारपीट और सामान भी ले गए उपद्रवी- VIDEO