रितेश देशमुख का आलीशान जीवन 
मनोरंजन

हाउसफुल 5 स्टार रितेश देशमुख का आलीशान जीवन, कारों से लेकर करोड़ों का बंगला

रितेश देशमुख स्पोर्ट्स में भी काफी एक्टिव रहते है। उन्होंने 'वर्ल्ड पिकलबॉल लीग' की पुणे यूनाइटेड टीम में इन्वेस्ट किया है। इसके अलावा, वो 'सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग' में भी एक टीम के ओनर हैं।

सोनाली झा

मुंबई: बॉलीवुड के टैलेंटेड और चहेते अभिनेता रितेश देशमुख न सिर्फ अपने कॉमिक टाइमिंग और बहुमुखी अभिनय के लिए जाने जाते हैं, बल्कि एक सफल निर्माता और निवेशक भी हैं। 2003 में फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से डेब्यू करने वाले रितेश ने ‘मस्ती’, ‘धमाल’, ‘हाउसफुल’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में शानदार अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई है। हाल ही में वह 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चा में हैं, जो कॉमेडी फ्रेंचाइजी का पांचवां पार्ट है।

रितेश देशमुख की कुल नेटवर्थ 2025 में करीब 140 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनकी आमदनी का स्रोत सिर्फ अभिनय नहीं, बल्कि प्रोडक्शन हाउस, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, स्पोर्ट्स इन्वेस्टमेंट्स और रियल एस्टेट में उनके निवेश भी हैं। रितेश 'मुंबई फिल्म कंपनी' के को-फाउंडर हैं, जिसने मराठी फिल्म ‘वेड’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म प्रोड्यूस की है।

उनका मुंबई के वर्ली इलाके में एक लक्जरी बंगला है जिसकी कीमत 30-40 करोड़ रुपये के बीच है। यह बंगला उनके पिता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने बनवाया था। इसके अलावा लातूर में भी उनका एक पुश्तैनी घर है। रितेश और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा देशमुख साथ में एक खुशहाल जीवन बिता रहे हैं और कई ब्रांड्स के साथ जुड़कर ऐड में भी नजर आते हैं।

ब्रांड एंडोर्समेंट्स की बात करें तो वह Pokémon GO, Videocon, SENS SMART TVs और TAB Capital जैसे ब्रांड्स से जुड़े हैं। इसके साथ ही रितेश स्पोर्ट्स में भी दिलचस्पी रखते हैं। वह 'वर्ल्ड पिकलबॉल लीग' की टीम ‘पुणे यूनाइटेड’ में इन्वेस्टर हैं और ‘सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग’ में भी टीम के मालिक हैं। उनकी लग्जरी कारों की कलेक्शन भी किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है।

रितेश देशमुख के पास Bentley Flying Spur, Land Rover Vogue, BMW 7-Series, Mercedes S-Class, Tesla Model X और BMW iX जैसी शानदार कारें हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों में है। रितेश देशमुख का करियर लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है और वह सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि एक सफल व्यवसायी और फिल्म निर्माता के रूप में भी खुद को स्थापित कर चुके हैं।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?