करवा चौथ पर हिना खान बनीं डुल्हन 
मनोरंजन

करवा चौथ पर हिना खान बनीं दुल्हन, लाल सूट और मांग में सिंदूर में दिखीं खूबसूरत

Hina Khan in Red Suit: हिना खान ने अपने पति रॉकी जयसवाल के साथ पहला करवा चौथ मनाया। हिना ने लाल रंग का सूट, बनारसी दुपट्टा पहना, ईयररिंग्स, लाल बिंदी और मांग में सिंदूर से अपना लुक कंप्लीट किया।

सोनाली झा

Hina Khan on Karwa Chauth: मशहूर टीवी एक्ट्रेस हिना खान इस साल अपना पहला करवा चौथ मना रही हैं। हिना ने इसी साल जून में अपने लॉन्ग टाइम पार्टनर रॉकी जयसवाल से शादी की थी, और इस अवसर पर वह पूरी तरह नई नवेली दुल्हन की तरह सज-धज कर सामने आईं। करवा चौथ पर उनका ट्रेडिशनल लुक और पति का खास तोहफा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

हिना खान ने इस मौके के लिए लाल रंग का सूट चुना, जिसे उन्होंने बनारसी दुपट्टे के साथ पेयर किया। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड नेकलेस और ईयररिंग्स पहनकर अपने लुक को और ग्लैमरस बनाया। माथे पर लाल बिंदी और मांग में सिंदूर उनके ट्रेडिशनल अवतार को और भी खास बना रहे थे। हिना ने अपने बालों को बन हेयरस्टाइल में सजाया और उस पर सफेद फूलों का गजरा लगाकर अपने डुल्हन वाले लुक को कंप्लीट किया। उनका यह अंदाज नए शादीशुदा जोड़े के प्यार और खुशी को पूरी तरह से दर्शा रहा था।

हिना और रॉकी ने ताजा की शादी की यादें

करवा चौथ के खास दिन हिना और रॉकी ने अपनी शादी की यादें भी ताजा कीं। हिना ने अपने हाथों पर पति के नाम की मेहंदी रचाई थी, वहीं रॉकी ने अपने हाथ पर हिना का नाम और दोनों की वेडिंग डेट के साथ अपना और हिना का हैशटैग #HiRo लिखवाया। इस जोड़ी ने अपनी मेहंदी फ्लॉन्ट करते हुए इंस्टाग्राम पर प्यारी तस्वीरें शेयर कीं, जिसे उनके फैंस ने खूब पसंद किया।

रॉकी जयसवाल ने दिया हिना खान को गिफ्ट

इस खास मौके पर रॉकी जयसवाल ने हिना को एक आईफोन 17 गिफ्ट किया, जिसकी कीमत भारत में 1 लाख रुपए से अधिक है। हिना ने इंस्टाग्राम पर आईफोन की तस्वीर पोस्ट करके इस महंगे तोहफे की जानकारी दी और अपने फैंस के साथ खुशी शेयर की। हिना खान का यह करवा चौथ लुक उनके फैंस के लिए एक फेस्टिव और रोमांटिक इंस्पिरेशन बन गया है।

हिना खान का पहला करवा चौथ

शादी के बाद पहला करवा चौथ मना रही हिना ने ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश किया। उनके इस अंदाज और पति के प्यार भरे तोहफे ने सोशल मीडिया पर खूब लाइक और कमेंट बटोरें। हिना खान की यह खूबसूरत तस्वीरें और आईफोन 17 का तोहफा उनके रिश्ते की मिठास और खुशी को दिखा रहा है। फैंस ने उन्हें बधाई दी और उनकी नई जिंदगी के लिए शुभकामनाएं भेजी। इस करवा चौथ ने हिना खान और रॉकी जयसवाल के रिश्ते को और भी खास बना दिया।

एकनाथ शिंदे जल्द बनेंगे CM, जो रास्ते में आएगा उसका...दशहरा रैली में शिवसेना के मंत्री के दावे से हड़कंप!

दिल्ली पुतला विवाद: AAP पर बरसे कपिल मिश्रा, बोले- कॉकरोच के पुतले से राजनीतिक दीमकों को हो रहा है दर्द

Explainer: यूपी चुनाव में किसकी नैया के खेवनहार बनेंगे मल्लाह, किन सीटों पर है मजबूत पकड़? जानें पूरा समीकरण

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट