हिना खान और अविका गौार (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

टीवी वेडिंग पर हिना खान का बड़ा बयान, अविका गौर के पति मिलिंद को बताया 'एक नंबर का कंजूस’

Hina Khan Interview: अविका गौर की टीवी पर हुई शादी पर हिना खान ने खुलकर राय रखी है। एल्विश यादव के पॉडकास्ट में एक्ट्रेस ने मिलिंद चंदवानी को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया।

स्नेहा मौर्या

Hina Khan Reacts On Avika Gor Milind Wedding: ‘बालिका वधू’ से घर-घर में आनंदी के नाम से मशहूर हुईं अविका गौर ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी के साथ टीवी शो पति पत्नी और पंगा के सेट पर शादी रचाई थी। यह शादी इसलिए भी खास रही क्योंकि अविका चाहती थीं कि उनकी जिंदगी के इस सबसे अहम पल की गवाह उनकी ऑडियंस भी बने। यही वजह रही कि उनकी शादी टीवी पर टेलीकास्ट की गई और इसमें कई नामी टीवी सितारों ने शिरकत की।

टीवी पर शादी को लेकर हिना खान का रिएक्शन

अविका की इस अनोखी शादी पर अब हिना खान और उनके पति रॉकी जायसवाल ने अपनी राय रखी है। दोनों ने यह बात एल्विश यादव के पॉडकास्ट में कही। हिना ने साफ शब्दों में कहा कि अविका और मिलिंद ने जो किया, वैसा वो और रॉकी कभी नहीं कर सकते। उनके मुताबिक, टीवी पर शादी करना काफी डेयरिंग फैसला है, लेकिन वो खुद इस तरह की पब्लिक वेडिंग के लिए तैयार नहीं हैं। हिना ने कहा, “अगर आप हमसे पर्सनली पूछो तो हम ऐसा कभी नहीं कर सकते। हम थोड़े प्राइवेट लोग हैं।” गौरतलब है कि हिना और रॉकी ने 4 जून 2025 को बेहद निजी समारोह में शादी की थी और बाद में सोशल मीडिया पर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी।

‘मिलिंद एक नंबर का कंजूस है’

पॉडकास्ट के दौरान बातचीत हल्के-फुल्के मजाक में तब बदल गई जब हिना ने अविका के पति मिलिंद चंदवानी को “एक नंबर का कंजूस” कह दिया। हिना ने हंसते हुए कहा कि मिलिंद ने टीवी पर शादी करके अच्छा खासा पैसा बचा लिया। इस पर रॉकी भी मुस्कुराते नजर आए और बोले कि वो दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक में नहीं लाते।

अविका ने क्यों चुना टीवी वेडिंग का रास्ता

इससे पहले अविका गौर ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में टीवी पर शादी करने के फैसले पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वह 2008 से दर्शकों के सामने हैं और उन्हें जितना प्यार मिला है, वह उसे लौटाना चाहती थीं। अविका के मुताबिक, उनकी ऑडियंस उनके सफर का अहम हिस्सा रही है, इसलिए वह चाहती थीं कि शादी जैसे खास पल में भी फैंस शामिल हों।

खबरों के मुताबिक, अविका और मिलिंद को टीवी पर शादी करने के लिए अच्छी-खासी रकम मिली थी, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं शादी की रस्मों में जूता चुराई के दौरान हिना खान ने मिलिंद से 1 लाख 11 हजार रुपये भी वसूले थे, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी