हिना खान बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ कलर्स टीवी के नए शो में आएंगी नजर  
मनोरंजन

कलर्स टीवी के नए शो में बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ नजर आएंगी हिना खान

कलर्स टीवी जल्द ही एक नया रियलिटी शो लॉन्च करने जा रहा है, इसमें हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आएंगी। हिना खान बीते दिनों कैंसर को लेकर सुर्खियों में थी।

अनिल सिंह

मुंबई: कलर्स टीवी जल्द ही एक नया रियलिटी शो लॉन्च करने जा रहा है। शो का नाम शोला और शबनम होगा। इस रियलिटी शो में फेमस कपल का केमिस्ट्री टेस्ट किया जाएगा। शो के बारे में यह जानकारी मिली है कि नए कपल की शो में एंट्री होगी और कपल के कम्पैटिबिलिटी और केमिस्ट्री की जांच की जाएगी। इसी शो में हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ नजर आएंगी।

इंडिया फोरम की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कलर्स टीवी के अपकमिंग रियलिटी शो शोला और शबनम के मेकर्स ने शो में आने के लिए रॉकी और हिना खान को ऑफर दिया है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो दोनों टीवी रियलिटी शो में एक साथ नजर आएंगे। यह पहला मौका होगा दोनों टीवी पर एक साथ नजर आएंगे। हिना खान कई टीवी सीरियल और रियलिटी शो में काम कर चुकी हैं।

हिना खान और रॉकी जयसवाल या फिर मार्क्स की तरफ से अभी इस बारे में कोई औपचारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन जब से यह खबर सामने आई है, तब से हिना खान के प्रशंसक खुशी से झूमते हुए नजर आ रहे हैं। रॉकी और हिना खान की जोड़ी को वह टीवी पर देखने के लिए उत्सुक है। यूजर्स का मानना यह है कि इस शो के जरिए उन्हें कपल के बारे में काफी कुछ जानने का मौका मिलेगा।

बीते दिनों हिना खान अपनी बीमारी को लेकर सुर्खियों में थी। हिना खान ने कुछ समय पहले बताया था कि वह स्टेज 3 के कैंसर से जूझ रही हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है हिना खान ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि रॉकी ने मुश्किल वक्त में उनका खूब साथ दिया है। इलाज के दौरान रॉकी ने उनकी देखभाल की। फैंस भी दोनों की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन