हेमा मालिनी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

कभी नहीं सोचा था...धर्मेंद्र की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोईं हेमा मालिनी, शेयर की खास बातें

Dharmendra Prayer Meet: धर्मेंद्र के निधन के 16 दिन बाद हेमा मालिनी ने दिल्ली में उनके लिए प्रेयर मीट आयोजित की। इस दौरान उनके बारे में बात करते हुए रो पड़ी। बेटी ईशा-आहाना भी भावुक हो गए।

स्नेहा मौर्या

Hema Malini Emotional Dharmendra Prayer Meet: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र के निधन को 16 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनका जाना अभी भी परिवार और प्रशंसकों के दिलों में गहरा दर्द छोड़ गया है। 24 नवंबर को दिवंगत हुए इस महान अभिनेता की याद में उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने दिल्ली में एक भावुक प्रेयर मीट आयोजित की। इस दौरान उनकी बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान जब हेमा मालिनी ने अपने पति को याद किया, तो उनकी आंखें नम हो गईं।

दरअसल, प्रेयर मीट में हेमा मालिनी ने पहली बार लोगों के सामने अपने और धर्मेंद्र के रिश्ते और जीवन के सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका प्यार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था, और उसी सच्चाई ने उन्हें हर मुश्किल परिस्थिति में मजबूत बनाए रखा।

धर्मेंद्र के प्रेयर मीट में इमोशल हुईं हेमा मालिनी

हेमा मालिनी ने भावुक होकर कहा, “धर्मेंद्र जी के साथ मैंने पर्दे पर कई बार प्यार का अभिनय किया, लेकिन असल जिंदगी में वही मेरे जीवनसाथी बन गए। हमारा प्यार सच्चा था, इसलिए हर मुश्किल में हम साथ रहे। वो मेरे लिए एक समर्पित पति और मजबूत सहारा थे। मेरे हर फैसले में उन्होंने मेरी हिम्मत बढ़ाई।”

अभिनेता के बेहतरीन पिता और दादा होने की अहम बातें की शेयर

हेमा मालिनी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने धर्मेंद्र के बेहतरीन पिता और दादा होने की बातें भी साझा कीं। उन्होंने कहा, “मेरी दोनों बेटियों ईशा और अहाना के लिए वो एक प्यार करने वाले पिता थे। उन्होंने सही समय पर उनकी शादी कराई और हमेशा मार्गदर्शन दिया। हमारे पांचों नाती-पोतों के वो बहुत प्यारे नानू थे। बच्चों को देखकर उनकी आंखों में चमक आ जाती थी। अक्सर मुझसे कहते ‘देखो, ये हमारी प्यारी फुलवारी है, इसे हमेशा संभालकर रखना।’”

धर्मेंद्र के निधन पर बात करते हुए हेमा मालिनी खुद को रोक नहीं पाईं और उनकी आंखों से आंसू बह निकले। उन्होंने भारी मन से कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि वो दिन आएगा जब मुझे अपने धरम जी के लिए शोक सभा रखनी पड़ेगी। दुनिया उनके जाने का दुख मना रही है, लेकिन मेरा दर्द उससे कहीं ज्यादा गहरा है। इस सदमे से मैं शायद कभी उबर नहीं पाऊंगी।

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी