मनोरंजन

हेमा मालिनी ने रेखा को खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, लिखा दिल छू लेने वाला नोट

Rekha 71th Birthday: हेमा मालिनी ने बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री रेखा के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया और उन्हें बधाई देते हुए दिल को छू जाने वाली बात कही है।

स्नेहा मौर्या

Hema Malini Wishes Rekha 71 Birthday: हिंदी सिनेमा की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी हमेशा अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में सक्रिय रही हैं। 76 साल की उम्र में भी वो राजनीति और नृत्यकला में व्यस्त हैं, लेकिन अपने करीबी दोस्तों और परिवार पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटतीं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की आइकॉनिक अभिनेत्री रेखा को जन्मदिन की बधाई दी और अपनी माताओं के लिए भी दिल को छू लेने वाले शब्द कहे।

हेमा मालिनी ने इंस्टाग्राम पर रेखा के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, “आज मेरी बहुत प्यारी दोस्त रेखा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! अंदर से बाहर तक खूबसूरत, आइकॉनिक और उम्र से परे खूबसूरत रेखा मेरी सबसे करीबी दोस्तों में से एक रही हैं। वे हमेशा मेरी अच्छी सेहत की कामना करती रही हैं।”

हेमा मालिनी ने रेखा के लिए शेयर किया खास पोस्ट

हेमा मालिनी ने आगे कहा कि उनकी और रेखा की मां दोनों ही उनकी प्रेरणा रही हैं और हिंदी सिनेमा में उनके करियर बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने लिखा, “हमारी जातीय पृष्ठभूमि और हमारी मां ने हमें एक-दूसरे से जोड़ रखा है। हम अक्सर तमिल में पूरी आत्मीयता से बातें करती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि रेखा हमेशा खुश और संतुष्ट रहें।”

हेमा की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल ने भी रेखा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। ईशा ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे रेखा जी, आपको ढेर सारा प्यार और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।”

इस खास मौके पर बॉलीवुड के अन्य सितारों ने भी रेखा को बधाई दी। जैकी श्रॉफ ने रेखा की पुरानी फिल्मों की तस्वीरों का वीडियो शेयर किया और वीडियो में गाने ‘आपकी आंखों में कुछ’ का इस्तेमाल करते हुए जन्मदिन की बधाई दी। वहीं, शिल्पा शेट्टी ने रेखा के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें ‘रेखा मां’ कहकर बधाई दी और लिखा, “हैप्पी बर्थडे रेखा, आप हमेशा सिनेमा की ओजी रहेंगी।”

रेखा का फिल्मी करियर

आपको बता दें, रेखा आज 71वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत फिल्म ‘अंजाना सफर’ से की थी, हालांकि फिल्म रिलीज को बाद में टाल दिया गया। इसके बावजूद, फिल्म ‘सावन-भादो’ ने उन्हें पर्दे पर खास पहचान दिलाई और उनकी जिंदगी को बदल दिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दशहरा समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण होना चाहिए

राजनीतिक खेल के कारण न छीनी जाए आजादी, सौरव दास-आशुतोष रांका की गिरफ्तारी का मामला पहुंचा हाई कोर्ट

भारत में प्रदर्शन, OTT प्लेटफॉर्म्स और विदेशी ताकतें, RSS प्रमुख मोहन भागवत के विजयादशमी भाषण की 10 बड़ी बातें

पश्चिम से चली आसुरी आंधी, भारत को तोड़ने का प्लान! विजयादशमी पर मोहन भागवत ने देश और आंदोलनकारियों को किया आगाह

RSS शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव 2026: नागपुर में मोहन भागवत ने किया शस्त्र पूजन