अल्लू अर्जुन की जमानत याचिका पर सुनवाई आज (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

थिएटर भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई, अल्लू अर्जुन की जमानत का होगा फैसला

अल्लू अर्जुन इन दिनों एक विवादों में घिरे हुए हैं। भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और फिर 14 दिन की अंतरिम जमानत पर छोड़ दिया गया था। लेकिन आज एक्टर की जमानत की तरीख तय की गई है।

स्नेहा मौर्या

हैदराबाद: तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एक विवादों में घिरे हुए हैं। भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी। इसके बाद नामपल्ली कोर्ट द्वारा दी गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत शक्रवार को खत्म हो गई। हालांकि, सुपरस्टार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पास की अदालत के सामने पेश होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन फिर उनकी जमानत की तारीख टल गई है। ऐसे में आज यानी 30 दिसंबर एक्टर की जमानत की तरीख तय की गई थी।

ये है पूरी घटना

दरअसल, ये पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जहां पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी. भगदड़ जैसी स्थिति में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था। घटना के बाद मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

13 दिसंबर को एक्टर हुए थे गिरफ्तार

इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को 13 दिसंबर को गिरफ्तार किया था नामपल्ली अदालत में पेश किया। वहीं फिर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उन्हें चार हफ्ते की अंतरिम जमानत दे दी। जिसके बाद वह जेल से रिहा हो गए। हालांकि, अल्लू अर्जुन की न्यायिक हिरासत की अवधि शुक्रवार को समाप्त हो रही थी, उन्होंने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए और अदालत परिसर में भीड़भाड़ से बचने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश होने का अनुरोध किया। जिसके बाद उसे स्वीकार करते हुए सुनवाई 30 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दी गईष

इन सबके बीच पुलिस ने अदालत से और वक्त की मांग की ह, जिससे की मामले की  और जांच की जा सके। इस दौरान पुलिस थिएटर प्रबंधन और सुरक्षा टीम से जुड़े दूसरे आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है। अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन पर लापरवाही से मौत (IPC की धारा 304ए), सार्वजनिक स्थान पर सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफलता और भीड़ कंट्रोल में लापरवाही के आरोप लगे हैं। इन सबके बीच आपको बता दें, किपुष्पा-2 तेलुगु सिनेमा की सबसे हिट फिल्मों में से एक है।

OBC क्रीमी लेयर पर केंद्र की SC से गुहार, मांगा 2 साल का वक्त; कहा- फैसले से मचेगी अफरातफरी

मोदी कैबिनेट में जल्द बड़ा फेरबदल? 3 मंत्रियों के इस्तीफे से 12 पद खाली, युवाओं-महिलाओं को मिल सकती जिम्मेदारी

पॉलीथीन की थैलियों में भरा जा रहा था चढ़ावा, खराब किए QR कोड; बांके बिहारी मंदिर मामले में भड़का सुप्रीम कोर्ट

गरीबों की सेवा से नोबेल और भारत रत्न तक, जानिए मदर टेरेसा की जिंदगी की पूरी कहानी

गांधी खानदान की बहू, पर BJP में बनाई धाक; परिवार की सियासत से अलग मेनका गांधी ने यूं तय किया राजनीतिक सफर