रोमांटिक फिल्मों की सफलता पर हर्षवर्धन राणे का रिएक्शन: 'ऑडियंस फिर से प्यार में पड़ गई' 
मनोरंजन

'सनम तेरी कसम' से 'तेरे इश्क में' तक, हर्षवर्धन राणे बोले- 'ऑडियंस फिर से प्यार में पड़ गई'

Harshvardhan Rane: रोमांटिक फिल्मों की सफलता पर हर्षवर्धन राणे ने 2025 को 'लव का ब्लॉकबस्टर साल' बताया। उन्होंने 'सनम तेरी कसम' से 'तेरे इश्क में' तक की फिल्मों की तारीफ की।

अनिल सिंह

Harshvardhan Rane On Romantic Films: बॉलीवुड में साल 2025 रोमांटिक और म्यूजिकल फिल्मों के लिए ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है। इस साल 'सनम तेरी कसम' की ऐतिहासिक री-रिलीज से लेकर हालिया रिलीज 'तेरे इश्क में' तक, लव स्टोरीज ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की है। इस सफलता से उत्साहित अभिनेता हर्षवर्धन राणे का मानना है कि इन फिल्मों की कामयाबी यह बताती है कि ऑडियंस फिर से प्यार में पड़ गई है।

हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी खुशी जाहिर की और साल 2025 को 'लव का ब्लॉकबस्टर साल' बताया।

हर्षवर्धन ने बताया 'लव का ब्लॉकबस्टर साल'

हर्षवर्धन राणे ने अपनी पोस्ट में इस साल रिलीज हुई चार प्रमुख रोमांटिक फिल्मों— 'सनम तेरी कसम', 'सैयारा', 'एक दीवाने की दीवानियत' और 'तेरे इश्क में'—के पोस्टर का कोलाज शेयर किया।

दिल तोड़ने वाली म्यूजिकल लव स्टोरीज

कैप्शन में उन्होंने डायरेक्टर मिलाप जावेरी का जिक्र करते हुए लिखा, “बॉक्स ऑफिस पर दिल तोड़ने वाली म्यूजिकल लव स्टोरीज के लिए साल 2025 कितना ब्लॉकबस्टर साल रहा है। सुपरहिट ओपनिंग और ‘तेरे इश्क में’ को मिले रिस्पॉन्स के साथ आज एक बार फिर ऑडियंस प्यार में पड़ गई है।”

रोमांटिक फिल्मों की सफलता

हर्षवर्धन राणे ने अपनी पोस्ट में इन फिल्मों के शानदार प्रदर्शन का ब्यौरा दिया:

'सनम तेरी कसम' (2016)

'सनम तेरी कसम' यह फिल्म 2025 में हिस्टोरिक री-रिलीज़ के साथ सुपर सक्सेसफुल रही। यह आज भी ऑल-टाइम फेवरेट लव स्टोरी की लिस्ट में शामिल है।

'सैयारा'

'सैयारा' अहान पांडे और अनीत पड्डा अभिनीत यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी।

'एक दीवाने की दीवानियत'

'एक दीवाने की दीवानियत' खुद हर्षवर्धन राणे की यह फिल्म भी दर्शकों के बीच ब्लॉकबस्टर बनी और 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने में सफल रही।

'तेरे इश्क में'

'तेरे इश्क में' धनुष और कृति सेनन स्टारर आनंद एल राय की इस फिल्म ने पहले ही दिन सुपरहिट ओपनिंग की और 8 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

हर्षवर्धन ने अपने पोस्ट का अंत करते हुए कहा, "प्यार की ताकत को और ताकत मिले।"

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता