एक दीवाने की दीवानियत (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

‘एक दीवाने की दीवानियत’ बनी साल की तीसरी सुपरहिट, बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ को दी जबरदस्त टक्कर

Harshvardhan Rane Movie: हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। छोटे बजट में बनी यह फिल्म अब साल की तीसरी सुपरहिट बन चुकी है।

स्नेहा मौर्या

Ek Deewane Ki Deewaniyat Box Office Collection: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा स्टारर ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने बॉक्स ऑफिस पर सभी को चौंका दिया है। 21 अक्टूबर को रिलीज हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म ने न सिर्फ दर्शकों का दिल जीता, बल्कि कलेक्शन के मामले में बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।

मिलाप जावेरी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग वीक में शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, इसे आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की ‘थामा’ से कड़ी टक्कर मिली, लेकिन अपनी स्ट्रॉन्ग वर्ड-ऑफ-माउथ पब्लिसिटी की बदौलत ‘एक दीवाने की दीवानियत’ धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ती गई।

10 दिनों में हर्षवर्धन राणे की मूवी ने मचाया धमाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले 10 दिनों में 55.15 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके बाद 11वें दिन 2.35 करोड़ और 12वें दिन 3.15 करोड़ का बिजनेस किया। वहीं, 13वें दिन (सेकेंड संडे) शाम 5 बजे तक फिल्म ने 2.05 करोड़ रुपये जुटा लिए। इस तरह फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अब 62.7 करोड़ रुपये पहुंच चुका है। सैक्निल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, फाइनल डेटा आने के बाद यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म ने टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ (53.38 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और अब इसका अगला टारगेट राजकुमार राव और वामिका गब्बी की ‘भूल चूक माफ’ (72.68 करोड़) है। यानी अगर फिल्म 9-10 करोड़ और जोड़ लेती है, तो यह ‘भूल चूक माफ’ को पछाड़कर इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली मीडियम बजट फिल्म बन जाएगी।

इतने करोड़ बजट में बनी फिल्म

फिल्म का बजट सिर्फ 25 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इस लिहाज से ‘एक दीवाने की दीवानियत’ ने अपने बजट का 340% रिटर्न निकाल लिया है। कोईमोई और सैक्निल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 12 दिनों में 82.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है, जो बेहद शानदार है।

दर्शकों को फिल्म की कहानी, हर्षवर्धन राणे का इमोशनल परफॉर्मेंस और सोनम बाजवा की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री खूब पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार फिल्म की तारीफ कर रहे हैं और इसे “हार्टवॉर्मिंग लव स्टोरी ऑफ द ईयर” बता रहे हैं। अगर यही रफ्तार बरकरार रही, तो ‘एक दीवाने की दीवानियत’ आने वाले दिनों में ‘थामा’ की बराबरी करते हुए 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी क्षमता रखती है।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

संजय राउत की बढ़ेंगी मुश्किलें! CJI पर टिप्पणी मामले में सुप्रीम कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश

Cyclone Satellite Photos: आधे भारत में 'अर्नब' के काले बादल... सेटेलाइट से ये डरावनी तस्वीरें कर रहीं हैरान

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी