हर्षद चोपड़ा और शिवांगी जोशी   (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

प्यार करता हूं लेकिन… शिवांगी जोशी को लेकर पहली बार खुलकर बोले हर्षद चोपड़ा

Harshad Chopda Statement: लॉक अप 2 से बाहर होने के बाद फेमस एक्टर हर्षद चोपड़ा ने अन्य कंटेस्टेंट्स से दूरी बनाने की बात कही और शिवांगी जोशी के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी।

यति सिंह

Harshad Chopda On Shivangi Joshi: रियलिटी शो लॉक अप 2 अपने आखिरी लेवल में पहुंच चुका है, जहां श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत जैसे सितारे फिनाले की रेस में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। इसी बीच टीवी के जाने-माने अभिनेता हर्षद चोपड़ा का सफर एक बड़े उलटफेर के साथ अचानक खत्म हो गया। पहले फाइनलिस्ट बनने के बाद भी वे ट्रॉफी की दौड़ से बाहर हो गए। शो से बेघर होने के फौरन बाद उन्होंने एक टॉक शो में हिस्सा लिया और अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ साथी कंटेस्टेंट्स को लेकर ऐसे खुलासे किए, जिनकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है।

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश के पॉपुलर डिजिटल चैट शो शटअप में पहुंचे हर्षद चोपड़ा ने अपने अनुभवों पर बिना झिझक बात की। जब उनसे पूछा गया कि वे बाहर आने के बाद किन 3 प्रतिभागियों से कभी नहीं मिलना चाहेंगे, तो उनका जवाब बेहद बेबाक था। उन्होंने साफ किया कि वे शो खत्म होने के बाद किसी भी सदस्य के साथ कोई संपर्क या संबंध नहीं रखना चाहते। जब उनसे इस बात की दोबारा पुष्टि की गई, तो उन्होंने दोहराया कि वे किसी भी कंटेस्टेंट का चेहरा देखने में दिलचस्पी नहीं रखते हैं।

शिवांगी जोशी संग अफेयर की चर्चाओं पर दिया जवाब

इंटरव्यू का सबसे चर्चित मोड़ तब आया जब उनसे शिवांगी जोशी के साथ नाम जोड़े जाने पर सवाल किया गया। दोनों के बीच लॉक अप 2 के दौरान दिखी नजदीकियों के चलते अफेयर की खबरें काफी तेजी से फैल रही थीं। तेजस्वी द्वारा सीधा सवाल पूछे जाने पर हर्षद ने बताया कि वे शिवांगी से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि यह प्यार सिर्फ एक सह-कलाकार और दोस्त के नाते है, किसी रिलेशनशिप के रूप में नहीं।

फैंस को दिया यह खास संदेश और शुभकामनाएं

अपने रिश्ते का सच उजागर करने के साथ ही हर्षद चोपड़ा ने शिवांगी जोशी के गेम की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि शिवांगी एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और वे दिल से चाहते हैं कि इस सीजन की विजेता वही बनें।

उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर चल रही डेटिंग की अफवाहों पर पूरी तरह विराम लगा दिया है, जबकि फैंस उनके इस ईमानदारी भरे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना