माहिका शर्मा कौन हैं, हार्दिक पांड्या संग जुड़ रहा नाम  
मनोरंजन

मोदी की बायोपिक में किया काम, अब हार्दिक पांड्या संग जुड़ रहा नाम, जानें कौन हैं माहिका शर्मा

Hardik Pandya फिर सुर्खियों में हैं, क्या जैस्मिन वालिया से उनका ब्रेकअप हो गया है, उनकी जिंदगी में नई गर्लफ्रेंड की एंट्री हुई है? माहिका शर्मा नाम सामने आया है। आइए जानते हैं माहिका शर्मा कौन हैं?

अनिल सिंह

StartFragment

Hardik Pandya New Girlfriend: माहिका शर्मा इस समय सुर्खियों में बनी हुई हैं, इंडियन क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ उनका नाम जोड़ा जा रहा है। कहा यह जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और जैस्मिन वालिया का ब्रेकअप हो गया है और अब वह माहिका शर्मा को डेट कर रहे हैं। माहिका शर्मा इस वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। आइए जानते हैं माहिका शर्मा कौन हैं और हार्दिक पांड्या के साथ उनकी डेटिंग की खबर कैसे चर्चा में आई?

माहिका शर्मा एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री और मॉडल हैं जो मुख्य रूप से टेलीविजन और सोशल मीडिया में सक्रिय हैं। वह अपने आकर्षक फोटोज और वीडियोज के लिए जानी जाती हैं और उनके हजारों फॉलोअर्स हैं।

कौन हैं माहिका शर्मा 

माहिका शर्मा वेल नोन मॉडल हैं। फैशन की दुनिया से जुड़ी हुई हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है, इसलिए एक्ट्रेस के तौर पर भी उनकी पहचान बनी हुई है। वह विवेक ओबेरॉय के साथ पीएम नरेंद्र मोदी नाम की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। सोशल मीडिया पर माहिका शर्मा एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी जानकारी अपने चाहने वालों को देती रहती हैं। माहिका शर्मा बोल्ड और सिजलिंग मॉडल हैं। जिनकी खूबसूरत तस्वीरों की भरमार सोशल मीडिया पर मौजूद है। 

एक सफल मॉडल बन चुकी हैं 

माहिका शर्मा को इंस्टाग्राम पर करीब 42,000 लोग फॉलो करते हैं, फॉलोअर्स की संख्या भले ही कम हो लेकिन माहिका शर्मा का इंस्टाग्राम हैंडल उनकी बोल तस्वीरों से भरा पड़ा है। माहिका शर्मा की प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने अपनी स्कूल की पढ़ाई दिल्ली के नेवी चिल्ड्रन स्कूल से की है। इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की स्टडी करने के बाद उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाया और वह एक सफल मॉडल बन चुकी हैं। 

हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के डेटिंग की कहां से शुरू हुई चर्चा 

माहिका शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें हार्दिक पांड्या उनके साथ नजर आ रहे हैं। वहीं माहिका शर्मा की उंगली में 23 नंबर लिखा हुआ है, जो कि हार्दिक का जर्सी नंबर है, इसी के बाद से दोनों के अफेयर की चर्चा तेज हो गई थी। हार्दिक पांड्या फिलहाल दुबई में एशिया कप खेल रहे हैं। 

EndFragment

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, भूस्खलन से निर्माणाधीन टनल धंसा

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक

जबरदस्ती गले पड़ते हैं PM मोदी...केंद्र पर राहुल गांधी ने कसा तंज, बोले- विदेश नीति में फेल हुई सरकार

उत्तराखंड के चमोली में बड़ा हादसा, अचानक टनल धंसने से कई मजदूरों के फंसने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जमीन झारखंड की...फैसला दिल्ली से क्यों? मोदी सरकार पर भड़के CM सोरेन, कहा- ऐसा आंदोलन होगा कि देश देखेगा