फिल्म हनुमान अंश और धुरंधर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

हनुमान अंश की कमाई धुरंधर से पीछे, फिर भी मुनाफे में निकली आगे, जानें दोनों फिल्मों का पूरा हिसाब

Hanuman Ansh Vs Dhurandhar Profit: 2 करोड़ के छोटे बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश ने 40 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर 2,000% का प्रॉफिट हासिल कर लिया है।

यति सिंह

Hanuman Ansh Collection Vs Dhurandhar Collection: फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर यही माना जाता है कि बड़े स्टार्स और भारी-भरकम बजट ही बॉक्स ऑफिस पर सफलता की गारंटी होते हैं। हालांकि साल 2026 में इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े पर्दे पर एक ऐसा नया अध्याय लिखा गया है जिसने इस पुरानी सोच को पूरी तरह से बदल दिया है। एक तरफ जहां सैकड़ों करोड़ के बजट में बनी एक्शन और ड्रामा से भरपूर बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी थीं, वहीं दूसरी तरफ एक बेहद शांत और आध्यात्मिक मुद्दे पर बनी छोटी सी फिल्म ने आकर हर किसी को हैरान कर दिया। केवल 2 करोड़ के सीमित बजट में तैयार हुई फिल्म हनुमान अंश ने कमाई के जो आंकड़े पेश किए हैं, उसने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों को हैरान कर दिया है।

मामूली लागत और जबरदस्त रिटर्न का अनूठा रिकॉर्ड

फिल्म निर्माताओं ने फिल्म हनुमान अंश को बिना किसी भारी-भरकम प्रचार के बॉक्स ऑफिस पर उतारा था। शुरुआती दिनों में इसे देखने बहुत कम लोग पहुंचे और कमाई की रफ्तार धीमी रही। लेकिन जैसे-जैसे लोगों ने इस कंटेंट को पसंद करना शुरू किया, माउथ पब्लिसिटी के दम पर इसके शो हाउसफुल होने लगे। महज 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने देखते ही देखते 40 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया। अगर लागत और कमाई को समझें तो इस प्रोजेक्ट ने लगभग 2,000 प्रतिशत का प्रॉफिट हुआ है। प्रतिशत के आधार पर रिटर्न देने के मामले में यह मौजूदा दौर की सबसे सफल फिल्म साबित हुई है।

भारी भरकम बजट के सामने रिकॉर्ड तोड़ कमाई

दूसरी तरफ बड़े पैमाने पर रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म धुरंधर 2 का जलवा भी सिनेमाघरों में देखने को मिला। लगभग 125 करोड़ के बड़े बजट में तैयार इस बिग बजट फिल्म ने कुल कमाई के मामले में बड़े आंकड़े हासिल किए। फिल्म का कुल मुनाफा लगभग 1,186 करोड़ के आसपास पहुंच गया। हालांकि जब मुनाफे के प्रतिशत यानी आरओआई की गणना की जाती है, तो इसका रिटर्न 1,000 प्रतिशत के आसपास सिमट गया था। कुल कलेक्शन के मामले में भले ही बड़े बजट की फिल्म आगे रही हो, लेकिन इंवेस्टमेंट पर रिटर्न के खेल में छोटी फिल्म ने बाजी मार ली।

दर्शकों की पसंद और कंटेंट की नई ताकत

इन दोनों फिल्मों की सफलता की जर्नी यह साफ मैसेज देती है कि सिनेमाघर में दर्शकों को खींचने के लिए सिर्फ बड़े बजट की ही जरूरत नहीं होती। शुरुआती वीकेंड में धीमी शुरुआत के बाद फिल्म हनुमान अंश ने जिस तरह से अपनी पकड़ बनाई, उसने साबित कर दिया कि अगर कहानी में गहराई हो तो दर्शक खुद ब खुद खिंचे चले आते हैं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत