'हनुमान अंश' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Hanuman Ansh Postponed: 'हनुमान अंश' की रिलीज टली, मेकर्स ने नई रिलीज डेट का किया ऐलान

Hanuman Ansh Release Date: बाबा नीम करौरी के जीवन से प्रेरित फिल्म हनुमान अंश की रिलीज टाल दी गई है। अब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 31 जुलाई की जगह 7 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यति सिंह

Hanuman Ansh New Release Date: आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कहानी पर बनी फिल्म हनुमान अंश की रिलीज डेट को अचानक आगे बढ़ा दिया गया है। पहले यह फिल्म 31 जुलाई को देश भर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली थी, लेकिन फिल्म मेकर्स ने आखिरी समय में इसकी तारीख में फेरबदल करने का फैसला किया है। इस घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच क्रेज और बढ़ गया है। फिल्म के जरिए बाबा नीम करौरी के असाधारण जीवन यात्रा, उनकी आध्यात्मिक चेतना और मानवीय मूल्यों को बड़े पर्दे पर सहेजने की कोशिश की गई है।

फिल्म के निर्माताओं ने ऑफिशियल तौर पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए नई रिलीज डेट की जानकारी दर्शकों के साथ शेयर की है। अब यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। तारीख में हुए इस बदलाव के बावजूद दर्शकों और फैंस के बीच क्रेज में कोई कमी नहीं आई है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार इस फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जता रहे हैं और इसे बाबा के भक्तों के लिए एक अनमोल सौगात बता रहे हैं।

शीर्षक के पीछे छिपी एक गहरी आध्यात्मिक सोच

फिल्म 'हनुमान अंश' की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका कुशल डायरेक्शन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने इस अनोखे नाम के चुनाव पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि किसी संत का नाम सीधे इस्तेमाल करने के बजाय एक व्यापक आध्यात्मिक विचार को पेश करना उनका मुख्य उद्देश्य था।

नीब करौरी गांव की अपनी शोध यात्रा के दौरान उन्हें पता चला कि स्थानीय लोग बाबा को अंशिक हनुमान या अंशिक अवतार के रूप में पूजते थे। इसी वजह से हनुमान अंश नाम तय किया गया, जो किसी एक व्यक्ति के दावे से इतर एक गहरी सोच को प्रदर्शित करता है।

https://www.youtube.com/watch?v=YpGhCA2X3gU

सालों के कठिन शोध के बाद तैयार हुई पटकथा

डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने इस कहानी को प्रामाणिक बनाने के लिए कई सालों तक गहन शोध किया है। उन्होंने विभिन्न पुस्तकों, प्रामाणिक संदर्भों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और वेबसाइटों से जानकारी जुटाने के बाद खुद बाबा से जुड़े पवित्र स्थानों का दौरा किया।

इस पूरे तथ्यों को उन्होंने पहले डिवाइन डिटूर नामक किताब में पिरोया और फिर उसी आधार पर फिल्म की पटकथा तैयार की। उनका सबसे बड़ा लक्ष्य यही था कि फिल्म की मूल आध्यात्मिक आत्मा से समझौता किए बिना इसे आज की युवा पीढ़ी के लिए भी बेहद सहज, व्यावहारिक और प्रेरणादायक बनाया जा सके।

दिग्गज कलाकारों के एक्टिंग से सजी है यह फिल्म

'हनुमान अंश' में एक्टिंग की बात करें तो इसमें कई बेहतरीन और अनुभवी कलाकारों का संगम देखने को मिलेगा। शोभिना डब्ल्यू सत्या, विहान एस हेगड़े, चंदन आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल के रस्तोगी और गुलशन पांडे जैसे मंजे हुए अभिनेताओं ने इसमें मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं।

इन सभी कलाकारों ने अपनी एक्टिंग से कहानी में जान फूंकने की पूरी कोशिश की है। अब देखने वाली बात यह होगी कि 7 अगस्त को जब यह फिल्म थिएटर्स में पहुंचेगी, तो दर्शकों और श्रद्धालुओं का इसे कितना प्यार मिलता है।

बता दें कि बाबा नीब करौरी की महिमा केवल भारत की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रही बल्कि 7 समंदर पार भी उनकी आस्था के झंडे गड़े हैं। एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स से लेकर फेसबुक के मुखिया मार्क जुकरबर्ग तक ने बाबा के आश्रम में आकर अपने जीवन की नई राह खोजी थी।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा