हनुमान अंश (सौ. सोशल मीडिया)
मनोरंजन

रक्षाबंधन के मौके पर भी थिएटर में जोरों से गूंजा राम नाम, 22 वें दिन हनुमान अंश ने की इतनी कमाई

Hanuman Ansh Film: नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर चौंकाने वाला प्रदर्शन कर रही है। महज 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 22 दिनों में 18.38 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है।

अपूर्वा नायक

Hanuman Ansh Box Office Collection: कैंची धाम स्थित बाबा नीम करौली की प्रसिद्धी ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी रही है। यहीं कारण है जिसने एप्पल कंपनी के को फाउंडर स्टीव जॉब्स को भी कैंची धाम आने के लिए मजबूर कर दिया था।

कैंची धाम स्थित नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश इन दिनों थिएटर में दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। जिसके चलते रिलीज के 22 दिन बाद भी फिल्म लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

हनुमान अंश का 22वें दिन का कलेक्शन

शुक्रवार के दिन रक्षाबंधन का शुभ अवसर होने के साथ ही ये दिन हनुमान अंश फिल्म के लिए भी बेहतरीन साबित हुआ है। शुक्रवार को फिल्म को रिलीज हुए 22 दिन पूरे हो चुके हैं। रिलीज के इतने समय बाद भी फिल्म ने 22 वें दिन लगभग 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। 22वें दिन इसके शोज़ बढ़कर 2,829 हो गए, जिसके चलते इसकी कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है।

ऑडियंस को भा रही हनुमान अंश

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुरुआती हफ्तों में बेहद धीमी रही थी, लेकिन दर्शकों की बढ़ती मांग और पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ के कारण चौथे हफ्ते में इसकी कमाई में ऐतिहासिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

18 करोड़ की हुई कमाई

हनुमान अंश फिल्म को दर्शकों से मिलने वाले शानदार प्रतिसाद के बाद फिल्म ने भारत में लगभग 18.38 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन हासिल कर लिया है। साथ ही हनुमान अंश का पूरे भारत में ग्रॉस कलेक्शन 21.65 करोड़ रुपये रहा है।

शुरुआती 2 हफ्तों में सुस्त रफ्तार रहने के बाद भी फिल्म ने 1.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तीसरे हफ्ते में इस भक्ति ड्रामा फिल्म ने 2500% की ऐतिहासिक बढ़त दर्ज की है। ऑडियंस के बेहतरीन रिस्पॉन्स पॉजिटिव वर्ड-ऑफ-माउथ) के कारण यह फिल्म साल 2026 की सबसे बड़ी सरप्राइज 'स्लीपर हिट' साबित हुई है।

2 करोड़ बजट में बनी थी फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म हनुमान अंश का बजट काफी लिमिटेड रखा गया था। लेकिन सीमित बजट के बाद भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ प्रॉफिट हासिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आए आंकड़ों के अनुसार इस फिल्म को बनाने में 1.80 करोड़ रुपये से लेकर 2 करोड़ रुपये का खर्च आया था। फिल्म ने सिर्फ अपने शुरुआती 3 हफ्तों में ही 12 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था, जिससे इसे 500% से ज्यादा का प्रॉफिट हो चुका है। अब 22वें दिन की कुल 18.38 करोड़ रुपये की शानदार नेट कमाई को देखते हुए इसका प्रॉफिट प्रतिशत 800% को भी पार कर चुका है।

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा

खड़गे के मंच शुद्धिकरण मामले पर भड़के राहुल, BJP-RSS पर बोला बड़ा हमला, धामी सरकार से की FIR दर्ज करने की मांग

सरकार खुद कर रही घोटाला... मोदी सरकार पर भड़के मुरली मनोहर जोशी, कहा- शिक्षा नीति में भ्रष्टाचार का बोलबाला

दलित बच्चों से टॉयलेट साफ करवाते हैं...BJP-RSS पर भड़के राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे के लिए मांगा इंसाफ

PM मोदी उज्बेकिस्तान के दौरे पर रवाना, मध्य एशिया में अपनी तकत बढ़ाएगा भारत, SCO समिट में भी होंगे शामिल