निरहुआ बने किसान! खेत में बच्चों के साथ की खेती, सिखाया मेहनत और माटी का महत्व

Bhojpuri Bawaal के अपकमिंग एपिसोड में निरहुआ का देसी अंदाज देखने को मिलेगा। वह खेत में हल चलाते, ट्रैक्टर चलाते और बच्चों को फसल बोने के साथ किसानी की मेहनत समझाते नजर आएंगे।
Dinesh Lal Yadav Farming Lesson
दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ(सौ. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nirhua Farming Lesson in Bhojpuri Bawaal: जियो हॉटस्टार पर प्रसारित होने वाले रियलिटी शो भोजपुरी बवाल दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आ रहा है। इस रियलिटी शो में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों का अनोखा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।

रियलिटी शो भोजपुरी बवाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज कलाकार नजर आ रहे हैं। इस शो में पावर स्टार पवन सिंह, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी, रानी चटर्जी और तेज प्रताप यादव जैसे बड़े चेहरे एंटरटेनमेंट का तड़का लगा रहे हैं। ये भी एक कारण है कि फैंस इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं।

निरहुआ ने थामा हल

भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में दिनेश लाल यादव का एक अनोखा अंदाज देखने के लिए मिलने वाला है। शो के आने वाले एपिसोड में दिनेश लाल यादव स्टारडम छोड़ खेती करते हुए नजर आएंगे। इतना ही नहीं उनके बच्चों को भी वे खेती का पाठ पढ़ाते हुए दिखायी देंगे।

बच्चों संग बोयी फसल

भोजपुरी बवाल में निरहुआ अपने बच्चों को फसल बोना सिखाते हुए दिखायी दे रहे हैं। दिनेश लाल यादव ऐसा करके आने वाली पीढ़ी को माटी का महत्व सिखा रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा करके ना सिर्फ अपने बच्चों को बल्कि देश के तमाम युवा पीढ़ी को किसानी के पीछे छिपी मेहनत का भी परिचय दिया है।

Dinesh Lal Yadav Farming Lesson
नेपाल में मौत को छूकर लौटे अंकुर रतन, फ्लैश फ्लड से सिर्फ 12 घंटे पहले रसुवा से निकले थे

चलाया ट्रैक्टर

जियो हॉटस्टार द्वारा शेयर किए गए प्रोमो वीडियो में निरहुआ ट्रैक्टर चलाते हुए भी नजर आ रहे हैं। खेत में ट्रैक्टर चलाते हुए उनका देसी अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगी हैं।

निरहुआ ने चलाया ट्रैक्टर

निरहुआ का ये अंदाज देख फैंस भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने इस प्रोमो वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने इस प्रोमो वीडियो में कमेंट किया कि यहीं तो बिहार की संस्कृति जो कहीं और ने सिर्फ बिहार में मिलेगी आओ कभी हमरा बिहार में। तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यह है असली भोजपुरी संस्कृति। यूजर्स के इस तरह के रिएक्शन से एक बात तो समझ आ रही है कि निरहुआ का ये अंदाज उन्हें काफी पसंद आने वाला है।

Navbharat Live
navbharatlive.com