

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 21: बीते 7 अगस्त को बड़े पर्दे पर उतरी फिल्म हनुमान अंश ने कुछ ऐसा ही कमाल कर दिखाया है। कि सिनेमाघरों में 3 हफ्ते पूरे करने के बाद भी इस फिल्म की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है। खास बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर हाल ही में रिलीज हुई सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक के तूफान के बावजूद दर्शक इस छोटे बजट की सिनेमाई कृति को देखने खिंचे चले आ रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर किसी फिल्म का पहला दिन उसकी सफलता तय करता है, लेकिन इस फिल्म का सफर काफी अलग रहा। दिन बीतने के साथ दर्शकों की संख्या बढ़ी और फिल्म हनुमान अंश ने पहले ही हफ्ते में 1.08 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
अपनी बॉक्स ऑफिस जर्नी के दूसरे हफ्ते में फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी और इसने केवल 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया। लेकिन 17वें दिन फिल्म के कलेक्शन में अचानक जबरदस्त उछाल आया और इसने एक ही दिन में 2.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई कर डाली। इसके बाद 21वें दिन भी दर्शकों का क्रेज कम नहीं हुआ और फिल्म ने 1.90 करोड़ रुपये बटोर लिए। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 11.98 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
फिल्म के कलेक्शन सफलता को समझने के लिए इस फिल्म को बनाने के खर्च को जानना बेहद जरूरी है। मेकर्स ने हनुमान अंश का निर्माण सिर्फ 10 करोड़ रुपये के सीमित बजट में किया था। अपनी लागत के मुकाबले 11.98 करोड़ रुपये की कमाई कर लेने के बाद अब यह फिल्म पूरी तरह से मुनाफे के दायरे में आ चुकी है। फिल्म टॉक्सिक जैसी बड़ी फिल्म के सिनेमाघरों में आने के बाद भी इसका टिके रहना यह साबित करता है कि विषयवस्तु दमदार हो तो दर्शकों का प्यार हासिल करने में कोई रुकावट नहीं आ सकती।
फिल्म हनुमान अंश की कहानी लेखन और डायरेक्शन की कमान विशाल चतुर्वेदी ने संभाली है। उन्होंने बेहद सीमित संसाधनों में एक प्रभावशाली कहानी पर्दे पर उतारी है। एक्टिंग के मोर्चे पर चंदन आनंद, शोभिनव सत्या और पूर्णिमा तिवारी ने अपने रोल को बेहद संजीदगी से निभाया है।
फिल्म के निर्माण में रागिनी एस, नम्रता जी सिंह, अनुप्रिया ए नागर और खुद विशाल चतुर्वेदी की मुख्य भूमिका रही है। इन सभी की साझा मेहनत का ही नतीजा है कि आज यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक मिसाल बनकर उभर रही है।