हैलोवीन पर देखें हॉलीवुड की 5 सबसे डरावनी फिल्में
द एक्सॉर्सिस्ट से सिनिस्टर तक, रूह कंपा देंगी ये कहानियां
जानें इन हॉरर फिल्मों की कहानी और ओटीटी प्लेटफॉर्म
Hollywood 5 Scariest Horror Movies: पूरी दुनिया इस समय हैलोवीन के रंग में रंगी हुई नजर आ रही है। ये त्योहार डरावने कॉस्ट्यूम, भूतिया सजावट और हॉरर कहानियों के बिना अधूरा है। अगर आप भी हॉरर फिल्में देखने के शौकीन है, तो ये चुनिंदा हॉरर मूवीज आपकी रूह तक हिला देगी।
हैलोवीन के मौके पर अगर आप कुछ ऐसा देखना चाहते है, जो आपके रोंगटे खड़े कर दें, तो तो हॉलीवुड की ये 5 हॉरर फिल्में आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इन फिल्मों में कहीं शैतानी आत्माओं का खौफ है, तो कहीं रहस्यमयी घटनाएं और खौफनाक हत्याएं। तो आइए जानते हैं इन फिल्मों की कहानी और इन्हें कहां देख सकते हैं।
हॉलीवुड की सबसे डरावनी फिल्मों में गिनी जाने वाली ‘द एक्सॉर्सिस्ट’ आज भी हॉरर सिनेमा के शौकीनों के बीच खास जगह रखती है। फिल्म में एलेन बर्स्टिन, लिंडा ब्लेयर और जेसन मिलर मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी 12 साल की रेगन की है, जिसके व्यवहार में अचानक अजीब बदलाव आने लगते हैं। बाद में पता चलता है कि उस पर एक शैतानी आत्मा का साया है। फिल्म में आत्मा को बाहर निकालने की कोशिश के दौरान कई डरावने दृश्य देखने को मिलते हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध बताई गई है।
‘हेरेडिटरी’ एक साइकोलॉजिकल और सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है। टोनी कोलेट, एलेक्स वोल्फ और मिली शैपिरो अभिनीत इस फिल्म की कहानी ग्राहम परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार की बुजुर्ग सदस्य की मौत के बाद घर में रहस्यमयी घटनाएं होने लगती हैं। फिल्म का डरावना माहौल और चौंकाने वाला क्लाइमेक्स इसे हैलोवीन के लिए एक दिलचस्प विकल्प बनाते हैं। इसे जी5 पर देखा जा सकता है।
अगर आपको भूतिया घर और पैरानॉर्मल घटनाओं पर आधारित फिल्में पसंद हैं, तो ‘द कॉन्ज्यूरिंग’ जरूर देख सकते हैं। पैट्रिक विल्सन और वेरा फार्मिगा ने इसमें एड और लॉरेन वॉरेन की भूमिका निभाई है। फिल्म में एक परिवार नए घर में रहने पहुंचता है, लेकिन वहां कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जो उनकी जिंदगी को डरावना बना देती हैं। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध बताई गई है।
एथन हॉक, जूलियट राइलेंस और जेम्स रैनसोन की मुख्य भूमिकाओं वाली सिनिस्टर रहस्य और डर का अनोखा मेल है। कहानी क्राइम राइटर एलिसन की है, जो अपने परिवार के साथ एक ऐसे घर में रहने पहुंचता है, जहां पहले एक हत्या हुई थी। घर में उसे कुछ पुरानी वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती हैं। इन्हें देखने के बाद उसे कई परिवारों की खौफनाक मौतों से जुड़े राज पता चलने लगते हैं। फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध बताई गई है।
इस हॉरर फिल्म की कहानी एक ऐसे बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक कोमा जैसी अवस्था में चला जाता है। इसके बाद परिवार को पता चलता है कि उसकी आत्मा एक रहस्यमयी दुनिया में फंस गई है, जहां मौजूद बुरी ताकतें उसके शरीर पर कब्जा करना चाहती हैं। डरावने सीन और खौफनाक माहौल इस फिल्म को हैलोवीन के लिए खास बनाते हैं।