फिल्म 'हैवान'  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Haiwaan Collection Day 4: चौथे दिन 'हैवान' की धीमी पड़ी रफ्तार, पहले सोमवार को कमाए 8.05 करोड़

Haiwaan Box Office Collection Day 4: सैफ अली खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'हैवान' की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर धीमा हो गई है। रिलीज के चौथे दिन फिल्म 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी।

यति सिंह

Akshay Kumar And Saif Ali Khan Haiwaan Collection: सिनेमाघरों में बड़े सितारों की मौजूदगी भी कई बार किसी फिल्म की नैया पार लगाने के लिए काफी नहीं होती। प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी थ्रिलर ड्रामा 'हैवान' के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है।

सैफ अली खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज एक्टर्स से सजी यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम साबित हो रही है। वीकेंड खत्म होते ही सोमवार को फिल्म की कमाई में ऐसी गिरावट दर्ज की गई, जिसने ट्रेड विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है।

मंडे टेस्ट में निकला फिल्म का दम

सोमवार का दिन किसी भी फिल्म के भविष्य का फैसला करने के लिए बेहद अहम माना जाता है। 'हैवान' इस टेस्ट में पूरी तरह से असफल रही है। रिलीज के चौथे दिन देश भर के 3,265 शो से यह फिल्म महज 0.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन ही कर सकी। रविवार को फिल्म ने 1.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जिसकी तुलना में सोमवार को कमाई में 62.2% की सीधी गिरावट देखी गई। 4 दिनों के लंबे थिएट्रीकल रन के बाद भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई सिर्फ 8.05 करोड़ रुपये तक ही पहुंच पाई है।

वीकेंड पर भी नहीं हुआ कोई बड़ा कलेक्शन

फिल्म की शुरुआत ही उम्मीद के अनुसार नहीं रही थी। शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन 7,224 शो के साथ फिल्म ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके बाद शनिवार को 5,759 शो में यह आंकड़ा घटकर 2.50 करोड़ रुपये रह गया। तीसरे दिन यानी रविवार को 4,374 शो से केवल 1.85 करोड़ रुपये ही खाते में आए।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा फिलहाल 9.63 करोड़ रुपये पर अटका हुआ है। फिल्म भारतीय बाजार में 10 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी नहीं छू पाई है।

दुनिया भर के बाजारों में पस्त पड़ी हैवान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी 'हैवान' कोई खास जादू नहीं चला सकी है। सोमवार को विदेशी बाजारों से फिल्म ने सिर्फ 0.25 करोड़ रुपये जुटाए। इसके साथ ही फिल्म का ओवरसीज कलेक्शन 3.00 करोड़ रुपये हो गया है। अगर पूरी दुनिया भर की कमाई को जोड़ दें, तो 'हैवान' का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 12.63 करोड़ रुपये ही पहुंच सका है।

ज्यादातर सीटें सिनेमाहॉल में खाली पड़ी

फिल्म 'हैवान' के रिलीज के चौथे दिन थिएटरों में कुल ऑक्यूपेंसी दर सिर्फ 12.88% दर्ज की गई। सुबह के शो में तो हालत बेहद खराब रही और केवल 7.38% सीटें ही भर पाईं। दोपहर के वक्त यह आंकड़ा थोड़ा बढ़कर 14.77% हुआ, लेकिन शाम के शो में फिर गिरावट आई और उपस्थिति 12.77% पर आ गई। रात के शो में जरूर थोड़ा सुधार देखने को मिला, जहां सबसे ज्यादा 16.62% ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।

सस्पेंस और थ्रिलर का भी नहीं दिखा असर

'हैवान' की कहानी एक नेत्रहीन व्यक्ति श्याम के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी भूमिका सैफ अली खान ने निभाई है। वह बोमन ईरानी द्वारा अभिनीत एक रिटायर्ड जज के सहायक के रूप में काम करता है।

जज की अचानक मौत के बाद श्याम को किसी साजिश का अहसास होता है। देख न पाने के बावजूद वह कमरे में मौजूद कातिल यानी अक्षय कुमार की मौजूदगी को भांप लेता है। इसके बाद कहानी सच्चाई को सामने लाने की जद्दोजहद पर आगे बढ़ती है।

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 25 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 85 KM तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार

विवादित होने के बावजूद कांग्रेस के लिए उपयोगी माने जाते हैं चिंदबरम, इन विवादों से रहा है चोली-दामन का रिश्ता

भारत की पहली सॉल्ट कंटेनर ट्रेन हुई रवाना, गुजरात में 5 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल राष्ट्र को समर्पित

UPI पेमेंट को लेकर नए स्लैब का ऐलान, 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए

86 साल बाद किशाऊ बांध परियोजना को मिली हरी झंडी, अमित शाह की मौजूदगी में 6 राज्यों के बीच ऐतिहासिक समझौता