अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Haiwaan Collection Day 1: 'हैवान' की पहले दिन की कमाई आई सामने, अक्षय-सैफ की फिल्म ने किया इतना कलेक्शन

Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी वाली सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म हैवान ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है।

यति सिंह

Akshay Kumar Saif Ali Khan Haiwaan Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान जैसे हिंदी सिनेमा के बड़े दिग्गज अभिनेताओं की जोड़ी जब भी बड़े पर्दे पर साथ आती है, दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव की उम्मीद रहती है।

जाने-माने डायरेक्टर प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म हैवान को लेकर भी सिनेमाप्रेमियों के बीच लंबे समय से उत्साह का माहौल बना हुआ था। हालांकि सिनेमाघरों में रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस से जो आंकड़े सामने आए हैं, उन्होंने हर किसी को चौंका दिया है।

सिनेमा प्रेमियों को इस बहुचर्चित सस्पेंस-थ्रिलर से एक दमदार शुरुआत की उम्मीद थी। फिल्म को देशभर में लगभग 7,224 शोज की विशाल स्क्रीन काउंट पर रिलीज किया गया था। इतने बड़े पैमाने पर प्रदर्शित किए जाने के बावजूद पहले दिन का कुल ऑक्यूपेंसी रेट औसतन 11 से 12 प्रतिशत के आसपास ही सिमट कर रह गया।

शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये की नेट कमाई (3.60 करोड़ रुपये ग्रॉस) दर्ज की है, जो इस बजट की बड़ी फिल्म के लिए सुस्त मानी जा रही है।

रिलीजिंग के पहले दिन पर धीमी शुरुआत

फिल्म मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स को उम्मीद थी कि यह सस्पेंस थ्रिलर पहले ही दिन से सिनेमाघरों में दर्शकों की भारी भीड़ जुटाने में कामयाब रहेगी। देश भर में फिल्म को 7,224 शोज का एक बड़ा नेटवर्क दिया गया था।

इतने बड़े पैमाने पर रिलीज किए जाने के बाद भी पहले दिन का कुल ऑक्यूपेंसी रेट औसतन 11 से 12 प्रतिशत के आसपास ही सिमट कर रह गया। सैकनिल्क की शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ने भारत में अपने पहले दिन लगभग 3 करोड़ रुपये की नेट कलेक्शन (3.60 करोड़ रुपये ग्रॉस) दर्ज की है, जो इस बजट की बड़ी फिल्म के लिए सुस्त मानी जा रही है।

मिर्जापुर द मूवी की सुनामी के आगे नहीं चला जादू

सिनेमाघरों में चल रही अन्य बड़ी फिल्मों के मुकाबले हैवान का पहला दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। जानकारों के अनुसार अक्षय और सैफ की यह नई फिल्म पहले से सफलता का परचम लहरा रही हनुमान अंश और मिर्जापुर द मूवी जैसी बड़ी फिल्मों की कमाई पर लगाम लगाएगी।

जमीनी स्तर पर कालीन भैया का जलवा इस कदर हावी रहा कि उनके भौकाल के सामने हैवान का पहले दिन का कलेक्शन काफी पिछड़ गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस की दौड़ में शुरुआत में ही थोड़ी सुस्त नजर आई।

मलयालम ब्लॉकबस्टर ओप्पम की रीमेक

बता दें कि फिल्म हैवान साल 2016 में रिलीज हुई मलयालम सिनेमा की फिल्म ओप्पम की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। साउथ इंडिया की ओरिजिनल फिल्म में सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया था।

लगभग 10 सालों के लंबे गैप के बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इसी दिलचस्प और रहस्यमयी कहानी को अक्षय कुमार और सैफ अली खान के साथ हिंदी दर्शकों के लिए नए अंदाज में रीक्रिएट करने का फैसला किया।

साइको किलर और दृष्टिहीन म्यूजिशियन के बीच की जंग

फिल्म की कहानी का मुख्य फोकस एक दृष्टिहीन म्यूजिशियन का जीवन है, जो एक मासूम बच्ची की रक्षा करने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेता है। इस मासूम को एक बेहद खौफनाक और शातिर साइको किलर से बचाना ही कहानी का सबसे बड़ा रोमांच है। फिल्म में अक्षय कुमार ने अपने पारंपरिक अंदाज से अलग हटकर एक नकारात्मक और खौफनाक किलर का रोल निभाया है।

दूसरी तरफ सैफ अली खान एक दृष्टिहीन व्यक्ति की बेहद चुनौतीपूर्ण किरदार में नजर आ रहे हैं। मुख्य कलाकारों के अलावा फिल्म की सपोर्टिंग कास्ट में भी बोमन ईरानी, दिवंगत एक्टर असरानी, श्रिया पिलगांवकर, सयामी खेर, राजपाल यादव और शरीब हाशमी जैसे शानदार कलाकारों की फौज मौजूद है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत पार्टी के सभी पदों से दिया इस्तीफा, ED की कार्रवाई के बाद लिया फैसला

NEET UG 2026: कर्नाटक से यूपी तक बढ़ीं MBBS सीटें, जानिए आपके राज्य में अब कितनी सीटें? देखें पूरी लिस्ट

BRICS Summit 2026 LIVE: बीजिंग से भारत के लिए रवाना शी जिनपिंग, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

BRICS बिजनेस समिट से G7 पर जबरदस्त तंज, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पश्चिमी देशों को दिखाया आईना!

BRICS Summit 2026 में दिखेगी जयपुर की नवाबी झलक, 300 कारीगरों ने तैयार की सोने-चांदी की चमचमाती विशेष कटलरी