गुस्ताख इश्क प्रीमियर में बी-टाउन दीवाज का ब्लैक मैजिक 
मनोरंजन

‘गुस्ताख इश्क’ प्रीमियर में बी-टाउन दीवाज का ब्लैक मैजिक, जाह्नवी से रेखा तक ने मचाया जलवा

Gustakh Ishq Premiere All Black Theme: ‘गुस्ताख इश्क’ प्रीमियर में बी-टाउन दीवाज का ऑल ब्लैक ग्लैम दिखा। जाह्नवी कपूर, दिशा पाटनी, काजोल, रेखा समेत सितारों ने रेड कार्पेट पर मचाया जलवा।

सोनाली झा

Gustakh Ishq Screening Celebs: मनीष मल्होत्रा की बतौर प्रोड्यूसर पहली फिल्म ‘गुस्ताख इश्क’ रिलीज हो चुकी है और इसके प्रीमियर में शुक्रवार की रात पूरा बॉलीवुड चमचमाता नजर आया। इवेंट में सबसे खास बात रही सेलेब्रिटीज का ऑल ब्लैक ड्रेस कोड, जिसने रेड कार्पेट को पूरी तरह ग्लैमरस बना दिया। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें आग की तरह फैल रही हैं।

सबसे पहले बात करें जाह्नवी कपूर की, तो एक्ट्रेस इस शाम की सबसे स्टाइलिश सेलेब्स में गिनी गईं। उन्होंने ब्लैक वेलवेट जैकेट और पैंट पहनी, जो उन पर बेहद दिलकश लग रही थी। उनका यह एलिगेंट लुक प्रशंसकों को खूब पसंद आया। जेनेलिया डिसूजा भी ब्लैक स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट में कूल और मेंड स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करती दिखीं।

काजोल ने जीता साड़ी लुक से लोगों का दिल

वहीं काजोल ने अपनी साड़ी लुक से लोगों का दिल जीत लिया। प्लेन ब्लैक साड़ी के साथ गोल्डन बॉर्डर और नेट ब्लाउज में उनका एथनिक अंदाज शालीनता की मिसाल रहा। लेकिन पूरे इवेंट की शोस्टॉपर रहीं दिशा पाटनी, जिन्होंने डीप नेक शॉर्ट ब्लैक ड्रेस में अपना ग्लैमरस अवतार दिखाकर सारी लाइमलाइट बटोर ली। खुले बाल और ब्लैक हाई हील्स के साथ दिशा का लुक बेहद कातिलाना लगा और उन पर से किसी की नजरें नहीं हट रहीं थीं।

शनाया कपूर और नेहा धूपिया ने दी स्टाइलिश वाइब

रसिका दुग्गल भी ऑल ब्लैक गाउन में ग्लैम लुक में नजर आईं। वहीं नेहा धूपिया कोट-पैंट और नेट इनर टॉप के साथ मॉडर्न वाइब देती दिखीं। आयशा खान भी पावरफुल ब्लैक स्टाइल में स्पॉट हुईं। शनाया कपूर ने ब्लैक टॉप और कैप्रि पैंट में यंग और स्टाइलिश वाइब दी। उधर शबाना आजमी ने ब्लैक अनारकली सूट के साथ ब्लू दुपट्टा पेयर कर ग्रेसफुल लुक में सबका ध्यान खींचा।

एवरग्रीन क्वीन रेखा ने मचाया जलवा

सबसे आखिर में स्टेज पर एंट्री करती हैं बॉलीवुड की एवरग्रीन क्वीन रेखा। ब्लैक साड़ी, काला चश्मा और स्टाइलिश अंदाज… रेखा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि फैशन का असली मतलब वही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों पर दिल हार बैठे हैं। इवेंट में श्वेता बच्चन नंदा भी बॉस लेडी लुक में नजर आईं और उन्होंने भी ऑल ब्लैक कोट-पैंट से अपना क्लासिक स्टाइल दिखाया। कुल मिलाकर, ‘गुस्ताख इश्क’ की स्क्रीनिंग ऑल ब्लैक फैशन नाइट बन गई और बॉलीवुड हसीनाओं ने इस इवेंट को फैशन शो में बदल दिया।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज