गुरु रंधावा नया गाना रिलीज (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

गुरु रंधावा का नया धमाकेदार सॉन्ग 'पैन इंडिया' रिलीज, पार्टी एंथम के दिवाने हुए फैंस

Guru Randhawa Song: गुरु रंधावा ने सोमवार को अपना नया धमाकेदार गाना ‘पैन इंडिया’ रिलीज कर दिया। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने में सिंगर काफी स्टाइलिश अंदाज में भी नजर आ रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Guru Randhawa New Song Release: पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित सिंगर और रैपर गुरु रंधावा अक्सर अपने गानों से धमाल मचाते रहते हैं। इसी बीच हाल ही में उनका नया धमाकेदार गाना ‘पैन इंडिया’ रिलीज कर दिया। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो क्लिप शेयर करके दी।

दरअसल, पोस्ट में गुरु ने लिखा, ‘पैन इंडिया’ अब रिलीज हो गया है और इस बार पहले कहीं ज्यादा धमाल मचाने आया है। गाने को स्ट्रीम करें और पूरे इंडस्ट्री में मस्ती का मजा लें। आहसी ने भी शानदार काम किया है।

गुरु रंधावा के नए गाने ने मचाया धमाल

टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज हुआ यह गाना अपने जोशीले बीट्स और एनर्जेटिक वाइब्स के कारण फैंस के बीच तुरंत चर्चा में आ गया है। गाने के बोल गुरजीत गिल ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक और कोरियोग्राफी ने इसे और भी एंटरटेनिंग बना दिया है। कोरियोग्राफी यश कदम द्वारा डिज़ाइन की गई है, जिसने गाने को विज़ुअल और परफॉर्मेंस के लिहाज से खास बना दिया है।

गाने में डांसर आहसी के सिज़लिंग डांस मूव्स और स्टाइलिश अंदाज ने सभी का ध्यान खींचा है। उनके स्टाइलिश और एनर्जेटिक डांस स्टेप्स गाने को एक नया लेवल देते हैं। गुरु रंधावा भी अपने फेमस स्टाइलिश लुक में नजर आए हैं, जो उनके फैंस के बीच पहले से ही पसंदीदा है।

सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ

दिलचस्प पहलू यह है कि डांसर आहसी की पहचान फिलहाल छिपी हुई है। इंस्टाग्राम पर भी उनका नाम सिर्फ ‘आहसी’ बताया गया है और वीडियो में उन्होंने चेहरे पर मास्क पहन रखा है। इस रहस्य ने सोशल मीडिया पर फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है। लोग न केवल गाने की तारीफ कर रहे हैं बल्कि आहसी की असली पहचान जानने के लिए भी बेताब हैं।

‘पैन इंडिया’ एक परफेक्ट पार्टी एंथम के रूप में सामने आया है, जो पंजाबी म्यूजिक और पूरे देश के संगीत प्रेमियों को झूमने पर मजबूर करेगा। इसके धमाकेदार बीट्स, गुरु रंधावा की आवाज और आहसी का हॉट डांस इसे 2025 के सबसे चर्चित ट्रैक्स में शामिल कर देते हैं। इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरू कर दिया है और फैंस इसके एनर्जेटिक बीट्स और विजुअल्स का भरपूर आनंद ले रहे हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत

अरुणाचल प्रदेश में भारत और चीन के सैनिकों के बीच तनाव, ITBP चीफ के बयान से बवाल, कांग्रेस ने सरकार को घेरा