इमरान हाशमी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

Emraan Hashmi Film: इमरान हाशमी के एक डायलॉग ने लूटी महफिल, 'गनमास्टर G9' के ट्रेलर में दिखे ये 5 खास पल

Gunmaaster G9 Trailer: इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर G9’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक्शन, रोमांस और दमदार डायलॉग देखने को मिले। फिल्म में जेनिलिया और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में हैं।

सोनाली झा

Highlights

  • इमरान हाशमी 'गनमास्टर G9' में दमदार एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं।

  • ट्रेलर में इमरान और जेनिलिया देशमुख की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली।

  • अपारशक्ति खुराना फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे हैं।

Emraan Hashmi Film Gunmaaster G9 Trailer: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन और रोमांस का तड़का लगाने के लिए तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म 'गनमास्टर जी9' का ट्रेलर 11 नवंबर को रिलीज कर दिया गया है। करीब 2 मिनट 41 सेकेंड के इस ट्रेलर में इमरान का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। 'गनमास्टर जी9' में उनके साथ जेनेलिया देशमुख और अपारशक्ति खुराना भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ट्रेलर में रोमांस, एक्शन, दमदार डायलॉग्स और म्यूजिक का शानदार मेल देखने को मिलता है।

'गनमास्टर जी9' के ट्रेलर की शुरुआत इमरान हाशमी के एक दमदार डायलॉग से होती है। वह कहते हैं कि पुजारी अपना तिलक, मियां भाई अपना ईमान और हम अपने इश्क को सिर पर सजाकर रखते हैं। पर एक दिन किसी ने उन्हें कदमों पर गिराकर रौंद डाला। इसके बाद जेनेलिया देशमुख के साथ उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है। वहीं, अपारशक्ति खुराना नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं, जो कहानी में टकराव और रोमांच बढ़ाते दिखाई देते हैं।

इश्क के लिए जान लेने को तैयार इमरान हाशमी

ट्रेलर में इमरान हाशमी का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिलता है। वह जेनेलिया से वादा करते हैं कि मैं तुम्हें हंसा भले ही न सकूं, लेकिन कभी किसी को तुम्हें रुलाने नहीं दूंगा। इसके बाद हिमेश रेशमिया की आवाज में रोमांटिक गाना 'मेरे दर्द दिलबर जिगर आप हो' सुनाई देता है।

हालांकि, कहानी में रोमांस के साथ एक्शन का भी भरपूर डोज है। इमरान अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए कहते हैं कि उनके प्यार और परिवार की तरफ किसी ने नजर उठाई तो वह उसे बख्शेंगे नहीं। उनका एक और डायलॉग, 'इश्क में आंसू बहाने का रिवाज है, पर मैं खून बहाऊंगा', ट्रेलर का सबसे दमदार हिस्सा बनकर सामने आता है।

27 नवंबर को रिलीज होगी गनमास्टर जी9

ट्रेलर में इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख की जोड़ी, अपारशक्ति का नेगेटिव अंदाज, जबरदस्त एक्शन और हिमेश रेशमिया का संगीत फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ाते हैं। आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी 'गनमास्टर जी9' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा कि ट्रेलर में नजर आया मनोरंजन का यह तड़का फिल्म में दर्शकों को कितना पसंद आता है।

MODI कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: विश्वस्तरीय संग्रहालय से युवा स्टार्टअप तक, सरकार के बड़े ऐलान

प्रदूषण का असर स्कूलों तक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 5वीं तक ऑनलाइन-ऑफलाइन पढ़ाई के निर्देश

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई