इमरान हाशमी और जेनेलिया देशमुख  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

फिर दिखेगा हिमेश रेशमिया-इमरान हाशमी का पुराना अंदाज, गनमास्टर जी9 का ‘अफसाना बनाया आपने’ गाना हुआ रिलीज

Gunmaster G9 First Song Release: फिल्म 'गनमास्टर G9' का पहला रोमांटिक सॉन्ग 'अफसाना बनाया आपने' रिलीज हो गया है। इस गाने से इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी सालों बाद वापसी कर रही है।

यति सिंह

Emraan Hashmi Afsaana Banaaya Aapne Song Out: बॉलीवुड में जब भी इमरान हाशमी की एक्टिंग और हिमेश रेशमिया की जादुई आवाज एक साथ आती है, तो संगीत प्रेमियों के लिए वह पल बेहद खास बन जाता है। फिल्म 'गनमास्टर G9' का पहला गाना 'अफसाना बनाया आपने' दर्शकों के बीच आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। गाने के टीजर के बाद से ही फैंस इस ट्रैक का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म का फुल वर्जन गाना रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया और म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल होने लगा है।

सालों बाद फिर लौटा इमरान और हिमेश का जादू

इस गाने की सबसे बड़ी खासियत एक्टर इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की फेमस जोड़ी दुबारा बड़े पर्दे पर लौटी है। 2 दशक पहले 2005 और 2006 के दौर में इस जोड़ी ने भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज किया था।

'आशिक बनाया आपने', 'अक्सर', 'दिल दिया है' और 'गुड बॉय बैड बॉय' जैसी सुपरहिट फिल्मों में इनकी जुगलबंदी ने धूम मचा दी थी। अब एक लंबे गैप के बाद 'अफसाना बनाया आपने' गाने के जरिए से दोनों दिग्गज कलाकारों ने एक बार फिर वही पुराना संगीतमय जादू पर्दे पर पुनर्जीवित कर दिया है।

गाने में दिखी इमरान और जेनेलिया की सुपर केमिस्ट्री

'अफसाना बनाया आपने' एक बेहद सुरीला और दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ट्रैक है, जिसे हिमेश रेशमिया ने अपनी आवाज में गाया है । बड़े पर्दे पर इमरान हाशमी के साथ खूबसूरत एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख की शानदार केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।

गाने के दृश्यों में इमरान का क्लासिक चार्म और जेनेलिया की एक्टिंग मिलकर एक बेहतरीन सीन अनुभव प्रस्तुत करती हैं, जिसे देखकर 2000 के दशक की रोमांटिक धुनों की याद ताजा हो जाती है।

आवारापन 2 के बाद इमरान का फिर चलेगा जादू

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' की शानदार सफलता के बाद इमरान हाशमी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत स्थिति में हैं। यही वजह है कि उनकी अगली एक्शन-रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गनमास्टर G9' को लेकर दर्शकों और समीक्षकों के बीच उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी