गुड्डी मारुति (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

लंबे वक्त बाद पर्दे पर वापसी कर रहीं गुड्डी मारुति, शो 'उड़ने की आशा' में निभाएंगी ग्रे शेड किरदार

Guddi Maruti News: गुड्डी मारुति लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस बार टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ में एक बिल्कुल नया और रोमांचक रोल निभाने वाली हैं। हाल ही में अपना अनुभव शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

Guddi Maruti TV Shows: बॉलीवुड की मशहूर कॉमेडियन और अभिनेत्री गुड्डी मारुति लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। फिल्मों में अपने यादगार कॉमिक किरदारों के लिए जानी जाने वाली गुड्डी इस बार टीवी शो ‘उड़ने की आशा’ में एक बिल्कुल नया और रोमांचक रोल निभाने वाली हैं।

अपने फैंस के लिए यह खुशी का मौका है, क्योंकि गुड्डी का अभिनय हमेशा दर्शकों का दिल जीतता आया है। आईएएनएस से बातचीत में गुड्डी ने अपने इस नए टीवी अनुभव के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने कहा, “लंबे समय के बाद टीवी पर लौटना मेरे लिए बेहद रोमांचक है। 'उड़ने की आशा' में मेरा किरदार रोचक और चुनौतीपूर्ण है। इसमें कॉमेडी, थोड़ी नकारात्मकता और कई अलग-अलग रंग हैं, जो इसे और भी दिलचस्प बनाते हैं।”

इस किरदार में दिखेंगी गुड्डी मारुति

गुड्डी ने बताया कि उनका किरदार शो में साइली (नेहा हरसोरा द्वारा निभाया गया) के लिए मुश्किलें खड़ी करेगा और उसकी जिंदगी को उलझन भरा बनाएगा। उनका किरदार हास्यपूर्ण अंदाज के साथ-साथ महत्वाकांक्षी और चालाक भी है। गुड्डी ने कहा, “यह किरदार 90 के दशक के पारंपरिक कॉमिक रोल से बिल्कुल अलग है। इसमें ताकतवर महिला की झलक और हास्य का मिश्रण है, जिससे दर्शक इसे जरूर पसंद करेंगे।” गुड्डी ने यह भी कहा कि शो पहले से ही अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और वह अपनी तरफ से इसे और बेहतर बनाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने अपने लंबे करियर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें हमेशा ऐसे किरदारों की तलाश रही है जो चुनौतीपूर्ण हों और उन्हें नया अनुभव दें।

ऐसे शुरू किया थ एक्ट्रेस ने करियर

गुड्डी मारुति ने अपने करियर की शुरुआत 1986 में ‘इधर उधर’ से की थी, जहां उन्होंने मोती शबनम का किरदार निभाया। इसके बाद 1995 में ‘श्रीमान श्रीमती’ में श्रीमती मेहता की भूमिका, 1996 में ‘सॉरी मेरी लॉरी’, 2012 में ‘मिसेज कौशिक की पांच बहुएं’ में पैडी आंटी और 2013 में ‘डोली अरमानों की’ में बुआ का रोल निभाया। 2018 में उन्होंने ‘ये उन दिनों की बात है’ में वीजेएन कॉलेज की प्रिंसिपल मैम के रूप में दर्शकों का मनोरंजन किया।

फिलहाल अब गुड्डी मारुति की यह नई टीवी एंट्री उनके फैंस के लिए एक रोमांचक अनुभव होगी। शो ‘उड़ने की आशा’ में उनका नया किरदार न सिर्फ हास्य का तड़का देगा बल्कि एक मजबूत और चालाक महिला की झलक भी पेश करेगा, जिससे दर्शक पूरी तरह मंत्रमुग्ध हो जाएंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी