मुंबई: इन दिनों भारत का सितारा हर जगह बुलंद है। गायक शंकर महादेवन और तबला वादक जाकिर हुसैन सहित चार संगीतकारों ने ग्रैमी पुरस्कार जीते। ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 में 4 शानदार भारतीय संगीतकारों ने एल्बम 'शक्ति' के जरिए ग्रैमी अवार्ड जीते हैं। शंकर महादेवन, सेल्वगणेश विनायकराम, गणेश राजगोपालन, जाकिर हुसैन। उस्ताद जाकिर हुसैन ने बांसुरी वादक राकेश चौरसिया के साथ अपना दूसरा ग्रैमी जीता है। जिसके बाद रिकी केज ने भारतीय सिंगर को उनकी जीत पर बधाई दी है।
https://twitter.com/rickykej/status/1754271461869789479
ग्रैमी अवॉर्ड्स को म्यूजिक इंडस्ट्री का ऑस्कर भी कहा जाता है। लॉस एंजिल्स में आयोजित किए गए 66 वें ग्रैमी अवॉर्ड्स रविवार (भारत में सोमवार) में गायिका टेलर स्विफ्ट, ओलिविया रोड्रिगो, माइली साइरस और लाना डेल रे ने इस साल कई ग्रैमी अवॉर्ड जीते। गायिका माइली साइरस ने अपने करियर की पहली ग्रैमी जीती। इस साल के नामांकन में एसजेडए 9 नामांकन के साथ टॉप पर रही। संगीत उद्योग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की रिकॉर्डिंग एकेडमी द्वारा कलाकारों को ग्रैमी पुरस्कार दिए जाते हैं। फेमस कॉमेडी एक्टर ट्रेवर नोआ ने लगातार चौथी बार ग्रैमी अवार्ड्स को होस्ट किया।
https://twitter.com/PopBase/status/1754312901735968812
यहां देखें विनर्स की पूरी लिस्ट...
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस : माइली साइरस (फ्लावर)
बेस्ट एल्बम : एसजेडए (SOS)
बेस्ट परफॉर्मेंस : कोको जोन्स (आईसीयू)
रैप एल्बम : किलर माइक (माइकल)
बेस्ट अफ्रीकी म्यूजिक परफॉर्मेंस : टायला (वाटर)
पॉप डुओ / ग्रुप परफॉर्मेंस : एसजेडए, फोबे ब्रिजर्स (घोस्ट इन द मशीन)
म्यूजिक वीडियो : द बीटल्स, जोनाथन क्लाइड, एम कूपर (आई एम ओनली स्लीपिंग)
ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस : जाकिर हुसैन, बेला फेक, एडगर मेयर (पश्तो)
अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
ग्लोबल म्यूजिक एल्बम : शंकर महादेवन (शक्ति – द मोमेंट)
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, नॉन-क्लासिकल : जैक एंटोनॉफ
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर, क्लासिकल : ऐलेन मार्टोन
बेस्ट इंजीनियर्ड एल्बम, क्लासिकल : रिकार्डो मुटी और सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा
बेस्ट ब्लूग्रास एल्बम : मौली टर्टल और गोल्डन हाईवे (सिटी ऑफ गोल्ड)
बेस्ट कंटेम्परेरी इन्स्ट्रमेंटल एल्बम : बेला फेक, जाकिर हुसैन, एडगर मेयर, राकेश चौरसिया (एज वी स्पीक)
बेस्ट जैज परफॉर्मेंस एल्बम : बिली चिल्ड्स (द विंड ऑफ चेंज)
बेस्ट जैज परफॉर्मेंस : समारा जॉय (टाइट)
बेस्ट प्रगतिशील आर एंड बी एल्बम : एसजेडए (एसओएस)
बेस्ट कंट्री डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस : जैच ब्रायन, केसी मसग्रेव्स (आई रिमेंबर एवरीथिंग)
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस : बॉयजीनियस (नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ)
बेस्ट मेटल परफॉर्मेंस : मेटेलिका (72 सीजन्स)
बेस्ट रॉक सॉन्ग : बॉयजीनियस (नॉट स्ट्रॉन्ग इनफ)
बेस्ट रॉक अल्बम : परमोर (दिस इज व्हाई)
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक परफॉर्मेंस : परमोर (दिस इज व्हाई)
बेस्ट अल्टरनेटिव म्यूजिक एल्बम : बॉयजीनियस (द रिकॉर्ड)
बेस्ट म्यूजिकल थिएटर एल्बम : सम लाइक इट हॉट
बेस्ट कॉमेडी एल्बम : डेव चैपल (व्हाट्स इन अ नेम)