विनाश और विद्रोह की बेजोड़ कहानी हैं विजय देवरकोंडा की किंगडम 
मनोरंजन

Gowtam Tinnanuri की Kingdom विजय देवरकोंडा की आगामी फिल्म 'वीडी 12' का जारी हुआ टीजर

Kingdom:विजय देवरकोंडा की जिस फिल्म को वीडी 12 नाम दिया गया था, अब उसके टाइटल का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का नाम किंगडम है और हिंदी में साम्राज्य, गौतम तिन्नानुरी की फिल्म का टीजर जारी हुआ है।

अनिल सिंह

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की 12वीं फिल्म को vd12 नाम से पुकारा जा रहा था, लेकिन अब इस फिल्म को टाइटल मिल गया है, फिल्म का नाम किंगडम है और हिंदी में साम्राज्य, इसका टीजर भी रिलीज किया गया है। इसी साल 30 में में यह फिल्म रिलीज होने वाली है। 1 मिनट 52 सेकंड के टीजर में फिल्म की कहानी की झलक मिल गई है। दर्शक  टीजर की तारीफ कर रहे हैं। विजय देवरकोंडा की फिल्म को देखने के लिए दर्शकों ने अपनी बेताबी भी कमेंट्स के माध्यम से जाहिर की है।

1 मिनट 52 सेकंड के टीजर में विनाश और विद्रोह की बेजोड़ कहानी दिखाई गई है। कहानी की झलक देखकर दर्शकों का उत्साह फिल्म के लिए अपने चरम पर पहुंच गया है और वह फिल्म के लिए अपनी बेताबी को जाहिर करते हुए नजर आए हैं। टीजर में विजय देवरकोंडा जेल में नजर आए और पुनर्जन्म की बात भी कही गई है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की फिल्म की कहानी बेहद दिलचस्प लग रही है।

यहां देखें टीजर

30 में 2025 को फिल्म किंगडम दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। गौतम तिन्नानुरी ने इस फिल्म को बनाया है और इस फिल्म में विजय देवराकोंडा अहम भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का नाम किंगडम रखा गया है जबकि हिंदी में इस साम्राज्य नाम मिला है। दिलचस्प बात यह है कि विजय देवरकोंडा के लिए फिल्म में रणबीर कपूर की आवाज इस्तेमाल की गई है और इसकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

जन्मदिन विशेष: जब प्यार के आगे हार गई सियासत, परिवार के खिलाफ जाकर की थी शादी; दिलचस्प है सचिन पायलट की कहानी

Delhi Building Collapse Live Update: अब तक 5 की मौत, PG मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

सत्य निकेतन हादसा: MCD ऑफिस में ABVP ने की तोड़फोड़, कमिश्नर के इस्तीफे की मांग पर अड़े

शंकराचार्य को झूठे केस में फंसाने की साजिश? प्रयागराज पॉक्सो कोर्ट ने आशुतोष ब्रह्मचारी पर जांच के दिए आदेश

सत्य निकेतन हादसा: जिस PG में रहते थे छात्र, अंदर कैसी थी बिल्डिंग? देखें द हॉस्टल डेज की तस्वीरें