शिल्पा शेट्टी और गोविंदा  (सोर्स: एआई जनरेटेड इमेज )
मनोरंजन

Hero No.1 ने खुलेआम किया शिल्पा शेट्टी के साथ फ्लर्ट, बोले- 15-20 साल पहले इंप्रेस हो जातीं तो.....

Maa Hai Naa: जी टीवी के कुकिंग शो मां है ना के फिनाले में गोविंदा ने एंट्री मारी है। उनकी एंट्री के साथ ही शो में जबरदस्त कॉमेडी का तड़का लगा। शिल्पा शेट्टी के साथ उनके बॉन्ड की काफी चर्चा हो रही है।

अपूर्वा नायक

Govinda Shilpa Shetty Maa Hai Na Finale: जी टीवी पर प्रसारित होने वाला कुकिंग रियलिटी शो मां है ना का ग्रैंड फिनाले काफी दिलचस्प रहा। बीती रात प्रसारित हुए इस फिनाले एपिसोड में बॉलीवुड के हीरो नं 1 गोविंदा बतौर गेस्ट शो में शामिल हुए।

गोविंदा के शो में एंट्री ने पूरे सेट का माहौल ही बदल दिया। उनके आइकॉनिक कॉमिक पंचेस ने सभी को हंसा-हंसाकर दीवाना बना दिया। लेकिन शो की पूरी लाइमलाइट गोविंदा और इस शो की होस्ट शिल्पा शेट्टी की एक वायरल वीडियो ने ही बंटोर ली।

खुलेआम शिल्पा से किया फ्लर्ट

मां है ना के फिनाले एपिसोड में पहुंचे गोविंदा ने शिल्पा को लेकर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बार शिल्पा शेट्टी किसी शो में सबसे अच्छी लग रही है। उन्होंने कहा कि मैं शिल्पा के कई शो देखता हूं, लेकिन इस खाने वाले शो में वह सबसे ज्यादा अच्छी लग रही हैं। उनकी इस बात पर सेट पर मौजूद सभी लोग मुस्कुराते नजर आए।

'15-20 साल पहले...' वाले डायलॉग पर छाई हंसी

फिनाले एपिसोड के दौरान गोविंदा ने किचन में खाना भी बनाया। इस दौरान शिल्पा शेट्टी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि वह उनसे काफी इंप्रेस्ड हुई है। इस पर गोविंदा ने मुस्कुराते हुए मजाक में कहा कि अगर यही इंप्रेस 15-20 साल पहले हो गई होती, तो आज उधर नहीं खड़ी होती ।यह सुनते ही दोनों हंस पड़े और पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। दोनों की सहज बॉन्डिंग ने दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया।

रियल लाइफ बॉन्डिंग की फिर हुई चर्चा

गोविंदा और शिल्पा शेट्टी ने कई फिल्मों में साथ काम किया है और उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय रही है। फिनाले में भी दोनों की दोस्ती और सहज बातचीत ने पुरानी यादें ताजा कर दी। सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

पत्नी और बेटी भी थी शो का हिस्सा

'मां है ना' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और बेटी टीना ने भी हिस्सा लिया था। ग्रैंड फिनाले में गोविंदा अपनी बेटी का हौसला बढ़ाने पहुंचे थे। उनकी मौजूदगी ने फिनाले एपिसोड को और भी खास बना दिया।

कुशल तंवर बने शो के विजेता

कुकिंग रियलिटी शो मां है ना का टाइटल आखिरकार कुशल तंवर (गुल्लू) और उनकी मां ने अपने नाम किया। कुशल इससे पहले भी कई रियलिटी शोज में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। इस जीत के साथ उन्होंने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया और दर्शकों का दिल जीत लिया।

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?

देशद्रोहियों को छोड़ा नहीं जाएगा, ज्ञानेश कुमार पर भड़के राहुल गांधी; कहा- लोकतंत्र को खत्म होते नहीं देख सकते