

Kangana Ranaut Instagram Post Sonakshi Sinha: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर मंतर में हुए छात्र प्रदर्शन को लेकर पूरा बॉलीवुड 2 धड़ों में बंटा गया है। जहां एक ओर सोनाक्षी सिन्हा, स्वरा भास्कर और विशाल डडलानी जैसे लोगों ने खुलकर सरकार का विरोध किया, तो वहीं बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने इन सबका अकेले सामने किया।
हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंस्टाग्राम वीडियो के माध्यम से हिंदूओं से जाग्रत होने की अपील की। लेकिन कंगना की इस वीडियो से ज्यादा उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी काफी चर्चा में है, जिसमें वो एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का जिक्र करती है, जो शादी के बाद लेफ्ट विचारधारा का समर्थन करने लगी हैं। कंगना की बातों से लग रहा है कि वो सोनाक्षी सिन्हा पर तंज कर रही है।
अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में कंगना के द्वारा शेयर किए गए एक इंस्टाग्राम वीडियो और स्टोरी में उन्होंने अपनी वैचारिक सोच पर खुलकर बात की। इसके साथ ही उनकी कुछ टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर यह चर्चा शुरू हो गई कि उनका इशारा अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ओर हो सकता है। हालांकि, कंगना ने अपनी पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया।
बहुत सारी फेक न्यूज़ चल रही हैं, जैसे कि मुझको लेकर भी। मैं कभी किसी को बॉडी शेम नहीं करता, लेकिन मैंने एक एक्ट्रेस को देखा है जो आजकल पॉकेटमार की तरह कपड़े पहनती और बोलती है। वह हाफ पैंट और उल्टा कैप पहनती है और जेबकटरा की तरह बात करती है, जबकि प्रोटेस्ट करने वालों के गटरचैप बिहेवियर को जोश से प्रमोट करती है। मुझे हमेशा लगता है कि आप किसी रिश्ते में कैसे कपड़े पहनते हैं, यह सीधे तौर पर दिखाता है कि आप कैसा महसूस करते हैं। डियर साथी एक्ट्रेस, अगर आपका आदमी आपको जेबकटरा जैसा महसूस करा रहा है, तो मुझे सॉरी, आप पहले बहुत अच्छे से कपड़े पहनती और बोलती थीं, आपको क्या हो गया? राय आपकी है, लेकिन आप अपनी इस स्टाइलिंग के साथ और बेहतर कर सकती हैं। अगर आपको कुछ मदद चाहिए, तो मैं हमेशा आपके लिए मौजूद हूँ।
संसद जाने से पहले साझा किए गए वीडियो में कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की कई हिंदू लड़कियां राजनीति और धर्म के मुद्दों पर स्पष्ट विचारधारा नहीं रखतीं। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोगों की सोच रिश्तों के बाद बदल जाती है। कंगना ने कहा कि संविधान सभी को अपनी पसंद की विचारधारा अपनाने की स्वतंत्रता देता है और उन्होंने स्वयं भी अब खुलकर अपनी वैचारिक पहचान स्वीकार करने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं को "जागृत हिंदू" मानती हैं।
कंगना रनौत की पोस्ट में किसी भी अभिनेत्री का नाम नहीं है। इसलिए यह कहना कि उनका इशारा निश्चित रूप से किसी खास व्यक्ति की ओर था, तथ्यात्मक रूप से स्थापित नहीं है। फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं और अटकलों का विषय बना हुआ है।