गोविंदा, सुनीता आहूजा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

मेरे खिलाफ सालों से साजिश चल रही है...सुनीता के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों पर गोविंदा ने किया रिएक्ट

Govinda And Sunita Ahuja Controversy: पत्नी सुनीता आहूजा के आरोपों और तलाक की चर्चाओं के बीच गोविंदा ने पहली बार खुलकर बयान दिया है। एक्टर ने कहा कि उनके खिलाफ सालों से साजिश रची जा रही है।

स्नेहा मौर्या

Govinda Extramarital Affair Allegation Reaction: बॉलीवुड के सुपरस्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर पिछले काफी समय से विवाद और तलाक की अफवाहें चर्चा में बनी हुई हैं। सुनीता आहूजा कई मौकों पर गोविंदा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं, जिसके बाद कपल के अलग होने की खबरों ने भी जोर पकड़ लिया था। अब इन तमाम अटकलों के बीच गोविंदा ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है।

समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में गोविंदा ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों और पारिवारिक विवादों पर प्रतिक्रिया दी। एक्टर ने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी साजिश रची जा रही है, जिसकी चपेट में उनका परिवार भी आ गया है।

गोविंदा ने तलाक की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

गोविंदा ने कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि ज्यादातर औरतें गलत नहीं होतीं। मेरी माता जी निर्मला देवी हों, मेरी सास हों या मेरे घर की महिलाएं मैं कभी उनके खिलाफ नहीं जाता। लेकिन मुश्किल समय में अलग-अलग सोच वाले लोग अलग तरह से चीजों को देखते हैं।”

सुनीता आहूजा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर बात करते हुए गोविंदा ने कहा कि सुनीता आहूजा ने अपना एक चैनल शुरू किया है, जहां कई तरह की बातें डिस्कस होती हैं। उनके मुताबिक, चैनल पर होने वाली बातचीत विचारधाराओं और निजी सोच से प्रेरित होती है। एक्टर ने आगे खुलासा किया कि उन्हें एक करीबी दोस्त ने पहले ही आगाह कर दिया था कि उनके खिलाफ कई सालों से साजिश चल रही है। गोविंदा ने कहा, “मुझसे कहा गया था कि यह सब एक-दो साल की बात नहीं है, बल्कि 10-15 साल तक चल सकती है। जब चीजें इतनी लंबी हो जाती हैं, तो वो योग नहीं, प्रयोग बन जाती हैं।”

'मेरे खिलाफ सालों से साजिश चल रही है'

तलाक की अफवाहों पर प्रतिक्रिया देते हुए गोविंदा ने कहा कि जब किसी साजिश में परिवार को शामिल कर लिया जाता है, तो लोग डर जाते हैं और रिश्तों में दूरी नजर आने लगती है। उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर चुप रहने की वजह से लोग उन्हें कमजोर समझने लगते हैं।

गोविंदा बोले, “कभी-कभी हम मुंह नहीं खोलते, तो लोग सोचते हैं कि हम कमजोर हैं या दोषी हैं। इसलिए आज मैं जवाब दे रहा हूं। मुझे पहले ही कहा गया था कि इसमें आपके परिवार के लोग भी इस्तेमाल हो सकते हैं, और उन्हें इसका एहसास तक नहीं होगा।” गोविंदा का यह बयान सामने आने के बाद एक बार फिर उनके निजी जीवन को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि इस बयान के बाद इन अफवाहों पर कितना विराम लगता है।

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

बिहार MLC चुनाव में अनंत सिंह ने मानी हार, नीरज कुमार को बधाई देने से किया इनकार, पार्टी को लेकर दिया जवाब

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया