गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी 
मनोरंजन

Govinda Health News: गोविंदा की तबीयत अचानक बिगड़ी, बेहोश होकर अस्पताल पहुंचे अभिनेता

Govinda News: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ गई। उन्हें बेहोशी और चक्कर आने की शिकायत के बाद देर रात 1 बजे मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सोनाली झा

Govinda Health Update: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। मंगलवार रात करीब 8 बजे उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और उन्हें डिसओरिएंटेशन (बेहोशी और चक्कर आने) की शिकायत हुई। पहले घर पर ही दवा दी गई, लेकिन रात करीब 1 बजे उनकी स्थिति बिगड़ने लगी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के जुहू स्थित क्रिटीकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

सूत्रों के मुताबिक, गोविंदा को बेहोश होने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कर कई मेडिकल टेस्ट किए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है। उनके करीबी दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि अभिनेता की हालत स्थिर है और वह डॉक्टरों की देखरेख में हैं। बिंदल ने यह भी कहा कि फिलहाल घबराने की कोई बात नहीं है, बस कुछ दिनों तक उन्हें आराम की जरूरत है।

फैंस कर रहे हैं गोविंदा की सलामती की दुआ

गोविंदा के अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग चिंतित हैं। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले लगातार उनकी सलामती की दुआ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब गोविंदा की सेहत ने फैंस को चिंतित किया है। पिछले साल भी अभिनेता एक हादसे का शिकार हुए थे, जब उनके हाथ से घर पर लाइसेंसी पिस्टल फिसलकर चल गई थी और गोली उनके बाएं घुटने में लग गई थी। उस समय उनकी बेटी टीना आहूजा ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने सर्जरी करके गोली निकाली थी।

टीना ने कही थी ये बात

टीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि घटना के वक्त उनके पिता घर पर सफेद पैंट और जैकेट पहने हुए थे। गोली लगने के बाद पैंट खून से लाल हो गई थी। वह उन्हें खुद अस्पताल लेकर गई थीं, जबकि उस दिन उन्हें कोलकाता के एक इवेंट के लिए फ्लाइट पकड़नी थी। इस हादसे के बाद पुलिस ने भी उनसे पूछताछ की थी, हालांकि यह मामला एक एक्सीडेंटल फायर के रूप में दर्ज किया गया था।

डॉक्टरों की टीम कर रही है गोविंदा को मॉनिटरिंग

फिलहाल गोविंदा के ताजा स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों की टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ घंटों में उनकी मेडिकल रिपोर्ट सामने आ जाएगी। फैंस दुआ कर रहे हैं कि “चीची” जल्द पूरी तरह ठीक होकर अपने चिर-परिचित मुस्कुराते अंदाज में वापस लौटें।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज