गोविंदा के तलाक की खबर सच है या अफवाह, जानिए कहां से उठी डाइवोर्स की बात  
मनोरंजन

Govinda Divorce: फर्जी निकली गोविंदा-सुनीता तलाक की खबर! बाल की खाल उधेड़ने लगे लोग

Govinda Divorce Update: गोविंदा के डाइवोर्स की खबर सच है या अफवाह यह बात अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। गोविंदा की भांजी आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक की खबर को फर्जी बताया है।

अनिल सिंह

Govinda Sunita Ahuja Divorce: गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबर जैसे ही मीडिया में आई लोग बाल की खाल उधेड़ने में लग गए। सुनीता गोविंदा से तलाक क्यों ले रही है यह कारण भी बता दिया गया। गोविंदा का मराठी एक्ट्रेस के साथ अफेयर भी चल रहा है यह भी बता दिया गया। दिनभर इसी को लेकर मीडिया और सोशल मीडिया में खबरें बनती और चलती रही। लेकिन शाम होते-होते तस्वीर कुछ साफ होने लगी, पहले गोविंदा के मैनेजर का बयान सामने आया गोविंदा के मैनेजर ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्यों ने ऐसी बात कही है, जिससे कपल के बीच दिक्कत हुई है। इससे ज्यादा और कोई बात नहीं है। मतलब जितना हल्ला मचाया गया घटना उतनी बड़ी नहीं थी और आखिर में आरती सिंह के बयान बवाल मचाने वालों की पूरी हवा ही निकाल दी। आरती ने इस खबर को फर्जी बता दिया है।

ई टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि गोविंदा के परिवार के करीबी सूत्रों ने उन्हें बताया कि सुनीता आहूजा ने कुछ समय पहले सेपरेशन के लिए एक नोटिस गोविंदा को भेजा था लेकिन तब से अब तक कुछ बात आगे नहीं बढ़ी है। मतलब अब भी मामला तलाक तक नहीं पहुंचा है, लेकिन उसके पहले ही मीडिया और सोशल मीडिया में तलाक का कारण भी बताया जाने लगा।

दरअसल गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच तलाक को लेकर यह खबर तब सुर्खियों में आ गई जब बीते दिनों सुनीता आहूजा ने पैपराजी से बात करते हुए एक बयान दिया था किसी की मजाल है जो गोविंद से मुझे अलग करके दिखाए, कोई भी हमें अलग नहीं कर सकता। मुझे उनके साथ बहुत मजा आता है। ऐसे लोग हैं जो बाहरी लोगों से ज्यादा घर तोड़ना चाहते हैं। मैं किसी को घर नहीं तोड़ने दूंगी। मैं जीतूंगी क्योंकि मेरे बाबा मेरे साथ हैं। उनकी इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर दोनों के बीच मतभेद और तलाक को लेकर खबरें सुर्खियां बटोर रही थी।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट