टीना आहूजा ने पीरियड्स के दर्द को बताया ढकोसला! 
मनोरंजन

पीरियड्स के दर्द को ढकोसला बता कर फंसी गोविंदा की बेटी टीना आहूजा, यूजर्स लगा रहे क्लास

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा इस समय सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं। दरअसल पीरियड्स को लेकर उन्होंने एक बयान दिया है और बताया है कि पीरियड्स में होने वाला दर्द मनोवैज्ञानिक होता है।

अनिल सिंह

मुंबई: एक्टर गोविंदा की बेटी टीना आहूजा इस समय सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल सोशल मीडिया लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान पीरियड में होने वाले दर्द पर अपना बयान दिया था और यह कहा था कि सिर्फ मुंबई और दिल्ली की लड़कियों को ही उन्होंने पीरियड्स के दर्द के बारे में बात करते हुए सुना है। उनके उस बयान पर अब लोग भड़क गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। आइए जानते हैं उन्होंने इस विषय पर क्या कुछ कहा।

टीना आहूजा ने हॉटरफ्लाई से बातचीत करते हुए कहा कि जिन महिलाओं को ऐंठन नहीं होती वह भी मनोवैज्ञानिक रूप से इसे महसूस करने लगी हैं। इस दौरान टीना आहूजा ने कहा कि मैं ज्यादातर समय चंडीगढ़ में रही हूं। मैं सिर्फ मुंबई और दिल्ली की लड़कियों को ही क्रैंप्स के बारे में बात करते हुए सुना है। समस्या का आधा हिस्सा इन मंडलियों से आता है, जो समस्या के बारे में बात करते हैं। कभी-कभी जिन लोगों को ऐंठन नहीं होती वह भी मनोवैज्ञानिक रूप से इसे महसूस करना शुरू कर देते हैं। पंजाब और अन्य छोटे शहरों में बहुत सी महिलाओं को पता ही नहीं चलता कि उन्हें पीरियड्स कब आए और कब चले गए।

टीना आहूजा के इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने पीरियड्स पर की गई टीना आहूजा की बात को लेकर कहा है कि यह किसी के दर्द को ढकोसला बता रही हैं, जो बिल्कुल गलत है। दूसरे यूजर ने लिखा है, दर्द, दर्द होता है वो ही इसे महसूस करता है जो इसे झेल रहा होता है। एक अन्य यूजर ने लिखा, बहुत से लोगों को पीरियड्स में दर्द या तनाव महसूस नहीं होता, पीरियड्स सबके लिए अलग-अलग होते हैं।

वहीं एक अन्य ने लिखा है कि इस तरह से किसी के दर्द का मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए, पीरियड्स वैसे भी एक संवेदनशील मुद्दा है और कहीं ना कहीं टीना ने ऐसी बात करके महिलाओं का अपमान किया है। कुछ यूजर्स ने टीना आहूजा के तर्क को बिलकुल बचकाना बयान बताया है और उनके बयान को बेवकूफी वाला बयान कहा जा रहा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि टीना आहूजा अपने बयान को देकर विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। अब ऐसे में यह देखना होगा कि वह अपने इस बयान पर सफाई में क्या कहती हैं।

MLC Election Results Live: कर्नाटक में जीती BJP, महाराष्ट्र में महायुति और MVA के बीच मुकाबला, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी