सिद्धार्थ शुक्ला को भुला नहीं पाई हैं शहनाज गिल, माइंड रीडर ने वीडियो में किया दावा

दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ल को इस दुनिया से गए 3 साल हो गए हैं। लेकिन शहनाज गिल अभी भी उन्हें भुला नहीं पाई है। एक माइंड रीडर ने अपने वीडियो में इस बात का दावा किया है।
Shehnaaz gill Still Remembering Siddharth Shukla
शहनाज गिल की याद में अब भी हैं सिद्धार्थ शुक्ला
Published on
Updated on

मुंबई: बिग बॉस 13 में शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सिद्धार्थ शुक्ला का 2021 में निधन हो गया। जिसके बाद फैंस का दिल टूट गया और काफी समय तक शहनाज भी मीडिया से दूर रही और बेहद गमगीन अवस्था में नजर आई। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल दोनों को पसंद करने वाले फैंस हमेशा यह दावा करते रहे कि सिद्धार्थ शुक्ला को शहनाज गिल अभी भी भूल नहीं पाई हैं, उसी से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक माइंड रीडर यह दावा कर रही है कि शहनाज गिल के जेहन में अब भी सिद्धार्थ शुक्ला बसते हैं।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शहनाज गिल एक माइंड रीडर के साथ नजर आ रही है। माइंड रीडर शहनाज को सोचने को कहती हैं। वीडियो में माइंड रीडर शहनाज से कहती है कि मैं आपकी मुस्कान में देख पा रही हूं आप किसी बेहद खास के बारे में सोच रही हैं। माइंड रीडर शहनाज से कहती है कि आप अपने मन में उस शख्स के नाम का पहला अक्षर सोचिए। फिर वह उन्हें बताती है कि आप एस लेटर के बारे में सोच रही हैं। फिर माइंड रीडर आखिरी लेटर के बारे में सोचने को कहती है और फिर बाद में वह शहनाज को बताती है कि अब आप ए लेटर के बारे में सोच रही हैं। इतना ही नहीं वह शहनाज गिल को यह भी बता देती है कि आप सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में सोच रही हैं।  शहनाज गिल का यह वीडियो देखकर उनके फैंस बेहद ज्यादा भावुक हो उठे हैं।

शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है और इस समय वह अपनी पंजाबी फिल्म एक कुड़ी के तैयारी में लगी हुई हैं। साल 2025 में यह फिल्म रिलीज होगी। इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला के जन्मदिन पर भी शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला से जुड़ा एक पोस्ट साझा किया था। जिसमें उन्होंने बस तारीख मेंशन की थी। लेकिन फिर भी लोग समझ गए थे कि वह सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर रही हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com