5 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स हुए ब्लॉक (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

OTT पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन! अश्लील कंटेंट दिखाने वाले 5 ऐप्स ब्लॉक, 100 से ज्यादा सीरीज पर गिरी गाज

Obscene Content Ban India: भारत सरकार ने अश्लील और वल्गर कंटेंट दिखाने पर 5 OTT प्लेटफॉर्म ब्लॉक कर दिए। आईटी रूल्स 2021 के तहत यह कार्रवाई बार-बार चेतावनी के बाद की गई।

स्नेहा मौर्या

Government Bans 5 OTT Platforms: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ते आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अश्लील और वल्गर सामग्री स्ट्रीम करने के आरोप में पांच OTT प्लेटफॉर्म को ब्लॉक कर दिया है। यह कार्रवाई बार-बार चेतावनी देने के बावजूद सेल्फ-रेगुलेशन का पालन न करने के कारण की गई।

किन प्लेटफॉर्म पर गिरी गाज?

सरकार ने जिन प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक किया है, उनमें MoodXVIP, Koyal Playpro, Digi Movieplex, Feel और Jugnu ऐप शामिल हैं। मंत्रालय ने इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को निर्देश दिया है कि वे इन प्लेटफॉर्म तक पहुंच को तत्काल प्रभाव से रोकें। यह कदम सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धारा 69A के तहत उठाया गया है, जो सरकार को ऑनलाइन कंटेंट ब्लॉक करने का अधिकार देती है। इन नियमों का उद्देश्य सार्वजनिक शालीनता बनाए रखना, राष्ट्रीय हितों की रक्षा करना और डिजिटल मीडिया पर नैतिक मानकों को लागू करना है।

पहले भी हो चुकी है कार्रवाई

यह पहली बार नहीं है जब OTT प्लेटफॉर्म्स पर इस तरह की कार्रवाई हुई हो। जुलाई 2025 में भी सरकार ने कई ऐप्स और वेबसाइट्स पर कथित तौर पर पोर्नोग्राफिक और वल्गर कंटेंट दिखाने के आरोप में प्रतिबंध लगाया था। उस समय भी कहा गया था कि संबंधित प्लेटफॉर्म भारतीय कानूनों का गंभीर उल्लंघन कर रहे थे।

कंटेंट पर क्या थे आरोप?

मंत्रालय के अनुसार, ब्लॉक किए गए प्लेटफॉर्म्स पर लंबे समय तक ‘सेक्सुअली एक्सप्लिसिट’ सीन और अश्लील दृश्यों का प्रसारण किया जा रहा था। जांच में पाया गया कि इन शोज में न तो कोई स्पष्ट कहानी थी, न सामाजिक संदेश, बल्कि मुख्य रूप से भद्दे और उत्तेजक दृश्यों पर फोकस किया गया था।

चेतावनी के बावजूद जारी रहा उल्लंघन

सूत्रों के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स को पहले भी एडवाइजरी और रिमाइंडर भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने दूसरे डोमेन के जरिए कंटेंट अपलोड करना जारी रखा। मार्च 2024 में भी इन पर कार्रवाई हुई थी, जिसके बाद 100 से ज्यादा वेब सीरीज हटाई गई थीं। हालांकि जांच में सामने आया कि कुछ कंटेंट को नए डोमेन पर दोबारा अपलोड कर दिया गया। सरकार का कहना है कि डिजिटल स्पेस में जिम्मेदारी और शालीनता सुनिश्चित करना जरूरी है। आने वाले समय में भी नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

आपको कट्टर आतंकवादी मार देंगे, चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी; मंत्रालय को मिले पत्र से हड़कंप

एमपी BJP में हलचल के बीच नितिन नवीन से मिले CM मोहन यादव; कैबिनेट विस्तार समेत कई मुद्दों पर चर्चा के कयास

जीजा और उनकी पार्टी को हराएंगे पाठक जी के साले! पारिवारिक कलह ने बढ़ाई डिप्टी सीएम की मुश्किलें

लोगों ने कोशिश की... लेकिन हमारे और योगी जी के बीच कोई दिवार नहीं, सीएम वाले बयान पर केशव प्रसाद मौर्य की सफाई

Teachers Day पर DU पहुंचेंगे PM मोदी, SRCC में छात्रों से करेंगे संवाद, 5 सितंबर को लेकर तैयारियां तेज