तमन्ना भाटिया और सोनम बाजवा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

तमन्ना भाटिया और सोनम बाजवा ने गोवा में लगाए जबरदस्त ठुमके, न्यू ईयर 2026 की पार्टी का VIDEO वायरल

Goa Beach Club Party: गोवा में 2026 का स्वागत सितारों की चमक के साथ हुआ। बागा बीच क्लब में तमन्ना भाटिया और सोनम बाजवा के धमाकेदार डांस ने पार्टी को यादगार बना दिया।

स्नेहा मौर्या

Tamannaah Bhatia And Sonam Bajwa Goa New Year Party: नए साल 2026 का स्वागत देशभर में जोश और उत्साह के साथ किया गया, लेकिन गोवा का जश्न सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। खासतौर पर बागा के एक मशहूर बीच क्लब में आयोजित न्यू ईयर पार्टी में ग्लैमर, म्यूजिक और डांस का ऐसा तड़का लगा कि रात यादगार बन गई। इस ग्रैंड सेलिब्रेशन का सारा फोकस बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और पंजाबी सिनेमा की सुपरस्टार सोनम बाजवा पर रहा।

तमन्ना भाटिया का एनर्जी से भरपूर परफॉर्मेंस

तमन्ना भाटिया ने जैसे ही मंच पर कदम रखा, माहौल पूरी तरह बदल गया। अपने सिग्नेचर डांस मूव्स और जबरदस्त एनर्जी के साथ उन्होंने फेमस बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया। लाल रंग की स्टाइलिश ड्रेस में तमन्ना बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं, जो न्यू ईयर पार्टी के वाइब से पूरी तरह मेल खा रही थी।

वहीं, दर्शक लगातार तालियों और सीटियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाते दिखे। तमन्ना भाटिया की एंट्री के साथ ही स्टेज जगमगा उठा और फैंस ने उनके परफॉर्मेंस के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करने शुरू कर दिए।

सोनम बाजवा ने भी लगाए जोरदार ठुमके

इस शानदार शाम को और खास बनाने पहुंचीं पंजाबी सिनेमा की स्टार सोनम बाजवा। सोनम ने अपने जोशीले डांस मूव्स से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके परफॉर्मेंस के वीडियो मिनटों में वायरल हो गए और फैंस ने उनकी एनर्जी, स्टाइल और स्टेज प्रेजेंस की जमकर तारीफ की। इस न्यू ईयर पार्टी में सिर्फ तमन्ना और सोनम ही नहीं, बल्कि मशहूर सिंगर मिलिंद गाबा ने लाइव परफॉर्मेंस दी। वहीं डीजे चेत्ज, स्वप्निल और मैक विएरा ने अपने हाई-एनर्जी म्यूजिक सेट से डांस फ्लोर को सुबह तक खचाखच भरा रखा। हालांकि, पार्टी की असली जान तमन्ना और सोनम की धमाकेदार परफॉर्मेंस ही रही।

सोशल मीडिया पर छाया जश्न

पार्टी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गईं। फैंस ने इसे 2026 का सबसे शानदार वेलकम बताया और कहा कि सितारों के साथ नए साल की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।

इसी दौरान, अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में भी टाइम्स स्क्वायर बॉल ड्रॉप के साथ 2026 का भव्य स्वागत किया गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद हजारों लोग इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पहुंचे। फिलहाल, गोवा की ये न्यू ईयर पार्टी ग्लैमर और एनर्जी का परफेक्ट मेल साबित हुई, जिसने 2026 की शुरुआत को बेहद खास बना दिया।

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

अंग्रेजों के उड़े होश जब नेताजी ने बनाई अपनी सरकार, जानिए 1943 का वो प्लान, जिसने बदला देश का इतिहास

जिस जनसंघ की कोख से निकली आज की BJP, उसका महाराष्ट्र और RSS से क्या था असली कनेक्शन?

ये हैं जनसंघ के खत्म होने के 3 असली कारण, आपातकाल में लिखी गयी थी पटकथा, फिर हुआ सबसे ताकतवर पार्टी का जन्म