जेनेलिया डिसूजा का इमोशनल पोस्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

आपके बिना जिंदगी...मां के जन्मदिन पर जेनेलिया डिसूजा का इमोशनल पोस्ट वायरल, फैंस ने भी लुटाया प्यार

Genelia Mother Birthday: जेनेलिया डिसूजा ने अपनी मां के जन्मदिन पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने मां के बिना जिंदगी की कल्पना न कर पाने की बात कही। उनका नोट अब खूब वायरल हो रहा है।

स्नेहा मौर्या

Genelia Mother Birthday Emotional Post: बॉलीवुड अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा देशमुख अपने पारिवारिक रिश्तों के कारण हमेशा चर्चा में रहती हैं। रविवार को उन्होंने अपनी मां जीनेट डिसूजा के जन्मदिन पर एक खूबसूरत और भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर मां के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा की और उनके प्रति अपने गहरे प्रेम और आभार को शब्दों में उतारा।

अभिनेत्री ने लिखा कि साल-दर-साल उनकी मां और भी ज्यादा खूबसूरत होती जा रही हैं और वह चाहती हैं कि उनके साथ भी ऐसा ही हो। उन्होंने अपनी मां को परिवार की "जान" और "पार्टी की शान" बताते हुए कहा कि अब वह अपने नाती-नातियों की भी सबसे प्यारी "पार्टी क्वीन" बन चुकी हैं। जेनेलिया ने इस प्यार और ऊर्जा के लिए अपनी मां को दिल से धन्यवाद कहा।

जेनेलिया ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट

अपने नोट में जेनेलिया ने स्वीकार किया कि वह शायद हर दिन अपनी मां से यह नहीं कह पातीं कि वह उनसे कितना प्यार करती हैं, लेकिन उनका प्यार असीम है। उन्होंने लिखा कि वह अपनी मां के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकतीं। जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कामना की कि आने वाला साल उनकी मां के लिए खुशी, प्रेम और हंसी से भरा रहे।

इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स दोनों ने खूब प्यार बरसाया। संजय कपूर, पुलकित सम्राट समेत कई सितारों ने हार्ट इमोजी और बधाइयों के साथ पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी। कमेंट सेक्शन में जेनेलिया के इस दिल छू लेने वाले मैसेज की जमकर तारीफ हो रही है।

गौर करने वाली बात ये है कि जेनेलिया की मां जीनेट डिसूजा ने उनकी जिंदगी और करियर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पहले वे एक कंपनी में मैनेजिंग डायरेक्टर थीं, लेकिन अपनी बेटी के करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी थी। उनका यह समर्थन ही जेनेलिया की सफलता की नींव बना।

एक्ट्रेस का फिल्मी करियर

वर्कफ्रंट की बात करें तो जेनेलिया जल्द ही राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘पुलिस स्टेशन में भूत’ में दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ मनोज बाजपेयी और राम्या कृष्णन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म वेव एमिरेट्स मीडिया प्रोडक्शन और कर्मा मीडिया एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही है, जिसकी रिलीज 2026 में होने की उम्मीद है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू