जेनेलिया देशमुख और सिद्धार्थ  (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

ऑपरेशन सफेद सागर देखकर जेनेलिया देशमुख हुईं इमोशनल, बोलीं- काफी समय बाद देखी इतनी दिल छू लेने वाली कहानी

Operation Safed Sagar Story: जेनेलिया देशमुख ने ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ की जमकर तारीफ की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर सीरीज को काफी समय बाद देखी गई शानदार और दिल छू लेने वाली कहानी बताया।

सोनाली झा

Genelia Deshmukh Praises Operation Safed Sagar: 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना के साहस और शौर्य की कहानी को पर्दे पर पेश करने वाली वॉर ड्रामा सीरीज ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ इन दिनों दर्शकों के साथ-साथ बॉलीवुड सितारों का भी ध्यान खींच रही है। सीरीज को अजय देवगन और गजराज राव के बाद अब अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख से भी खूब तारीफ मिली है।

जेनेलिया ने सोशल मीडिया पर सीरीज की सराहना करते हुए इसे काफी समय बाद देखी गई बेहतरीन कहानियों में से एक बताया। जेनेलिया देशमुख ने इंस्टाग्राम पर ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ का पोस्टर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने सीरीज की पूरी टीम को बधाई दी और दर्शकों से इसे देखने की अपील भी की। अभिनेत्री ने खासतौर पर सिद्धार्थ और जिमी शेरगिल के अभिनय की तारीफ की।

जेनेलिया देशमुख ने कही ये बात

जेनेलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब कोई माता-पिता अपने बच्चों को कोई फिल्म देखने के लिए कहते हैं, तो समझना चाहिए कि वह कहानी दिल से बनाई गई है और बेहद खास है। अभिनेत्री ने कहा कि ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ ने उन्हें बिल्कुल यही एहसास कराया। उन्होंने आगे लिखा कि काफी समय बाद उन्होंने इतनी अच्छी और दिल छू लेने वाली कहानी देखी।

पूरी कास्ट और क्रू को दी बधाई

जेनेलिया ने सिद्धार्थ की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। साथ ही उन्होंने जिमी शेरगिल को भी शुभकामनाएं दीं। जेनेलिया ने सिर्फ मुख्य कलाकारों की ही नहीं, बल्कि सीरीज से जुड़े सभी कलाकारों और क्रू की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि पूरी टीम ने शानदार काम किया है। इससे पहले अभिनेता अजय देवगन और गजराज राव भी सीरीज की तारीफ कर चुके हैं।

कारगिल युद्ध की अनकही कहानी

‘ऑपरेशन सफेद सागर’ 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा किए गए ऐतिहासिक हाई-एल्टीट्यूड एयर मिशन की कहानी पर आधारित है। सीरीज में युद्ध के अलावा जवानों की ट्रेनिंग, उनके परिवारों की चिंताओं और पायलटों के निजी संघर्षों को भी दिखाया गया है। इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, दीया मिर्जा, अभय वर्मा, आदिल हुसैन और प्राजक्ता कोली जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। सीरीज नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।

Asian Games में बेटियों का जलवा! किरण-पूवम्मा-प्राची-विथ्या ने रिले में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

बाघ और उदयगिरि गुफाओं को मिला UNESCO का साथ, भारत के 5 नए धरोहर स्थल अस्थायी सूची में शामिल

अंग्रेजों से हमने वोट का अधिकार छीना था, आज BJP लोकतंत्र को खोखला कर दिया; CWC की बैठक में खरगे ने रखी 5 मांगे

अरुणाचल में भारत-म्यांमार सीमा पर उग्रवादी हमला, असम राइफल्स का 1 जवान शहीद, 4 अन्य घायल

युद्ध अभ्यास 2026 की सफलता के बाद नई दिल्ली में बड़ी बैठक! भारतीय सेना प्रमुख और अमेरिकी जनरल के बीच अहम चर्चा