गौतम गुलाटी (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी की राइज एंड फॉल 2 में एंट्री, बोले- रूलर कभी रूल करना नहीं भूलता

Gautam Gulati Rise and Fall 2: गौतम गुलाटी की राइज एंड फॉल 2 में एंट्री हो गई है। बिग बॉस 8 जीतने के करीब 11 साल बाद वह फिर रियलिटी शो में नजर आएंगे। मेकर्स ने वीडियो के जरिए उनके नाम का ऐलान किया।

सोनाली झा

Gautam Gulati Rise and Fall 2 Entry: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ रही है। शो में एक के बाद एक नए कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब टीवी एक्टर और रियलिटी शो स्टार गौतम गुलाटी की भी शो में एंट्री कंफर्म हो गई है। मेकर्स ने एक खास वीडियो शेयर कर उनके नाम का ऐलान किया है। वीडियो में गौतम अपने पुराने कॉन्फिडेंट और रूलर वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं।

मेकर्स की ओर से शेयर किए गए वीडियो में गौतम गुलाटी अपने सफर और मुश्किलों के बाद दोबारा उठ खड़े होने की बात करते दिखाई देते हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि जैसे शेर कभी शिकार करना नहीं भूलता, वैसे रूलर कभी रूल करना नहीं भूलता। गौतम आगे शो के टावर को अपनी गौतम सिटी बनाने की बात करते हैं। उनके इस अंदाज से साफ है कि वह शो में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराने के इरादे से उतर रहे हैं।

बिग बॉस 8 ने दिलाई थी बड़ी पहचान

गौतम गुलाटी टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उन्हें सबसे बड़ी पहचान 'बिग बॉस 8' से मिली थी। गौतम इस सीजन के विनर रहे थे। इसके बाद उन्होंने टीवी के साथ-साथ फिल्मों में भी काम किया। गौतम दीया और बाती हम जैसे लोकप्रिय शो का हिस्सा रह चुके हैं। इसके अलावा वह रियलिटी शो रोडीज में गैंग लीडर की भूमिका में भी नजर आए थे। वह 2023 और 2025 में रोडीज से जुड़े रहे।

11 साल बाद फिर रियलिटी शो में दिखेंगे

'बिग बॉस 8' जीतने के करीब 11 साल बाद गौतम गुलाटी एक बार फिर रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं। 'राइज एंड फॉल' के फॉर्मेट में कंटेस्टेंट्स को कभी रूलर की पोजीशन मिलती है तो कभी उन्हें वर्कर बनकर गेम खेलना पड़ता है। शो में रूलर्स पेंटहाउस में रहते हैं, जबकि वर्कर्स बेसमेंट में रहकर टास्क करते हैं। गेम के दौरान पावर बदलती रहती है, जिससे किसी भी कंटेस्टेंट की स्थिति कभी भी बदल सकती है।

26 सितंबर से शुरू होगा राइज एंड फॉल 2

'राइज एंड फॉल 2' को क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे। शो में कुल 15 कंटेस्टेंट्स होंगे। अब तक स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चाहर चौधरी और शहजाद पूनावाला जैसे नाम सामने आ चुके हैं। स्प्लिट्सविला 16 की विनर कैरा अन्नु और फाइनलिस्ट निहारिका तिवारी के नाम भी कंफर्म बताए जा रहे हैं। शो का दूसरा सीजन 26 सितंबर से शुरू होगा और इसे MX Player पर स्ट्रीम किया जाएगा।

युवराज से उम्मीद छोड़ दे देश...राहुल गांधी पर बरसे CM योगी, हामिद अंसारी के बयान पर भी दी प्रतिक्रिया

चंद्रशेखरन की ताजपोशी पर छिड़ी रार, Tata Trust ने खारिज किया बोर्ड का फैसला

रची जा रही साजिश...हामिद अंसारी के हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता वाले बयान पर भड़के मौलाना, लगाए गंभीर आरोप

दिया जलाने के लिए पैसा, हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? राहुल गांधी का PM मोदी से सीधा सवाल

भारत-जापान की वायुसेना के बीच वीर गार्जियन-2026 युद्ध अभ्यास जारी, जोधपुर पहुंचे दोनों देशों के एयर चीफ- VIDEO