तुलसी के मिहिर बनेंगे गौरव खन्ना? 
मनोरंजन

Gaurav Khanna: तुलसी के मिहिर बनेंगे गौरव खन्ना? एक्टर ने बताया क्या है सच्चाई

Gaurav Khanna Talks About Role Offered For Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी जल्दी टीवी पर वापसी करने वाला है। स्मृति ईरानी के साथ गौरव खन्ना का नाम सामने आ रहा है।

अनिल सिंह

Gaurav Khanna On Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: गौरव खन्ना इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। कारण यह है कि स्मृति ईरानी के शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वह मिहिर वीरानी का रोल प्ले करेंगे ऐसी खबर सामने आ रही थी। हालांकि इस विषय पर अब खुद गौरव खन्ना का बयान सामने आया है और उन्होंने कहा है मुझे नहीं लगता कि यह खबर सच है। उसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि मैं खुद यह जानकर हैरान हूं कि मैं मिहिर वीरानी का रोल प्ले करने जा रहा हूं।

गौरव खन्ना ने हाल ही में सेलिब्रिटी मास्टरशेफ का खिताब जीता है और अनुपमा शो छोड़ने की वजह से वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। इतना ही नहीं रूपाली गांगुली के साथ उनके अनबन की खबर भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। कहा यह भी जा रहा है कि अनुपमा शो में भी उनकी वापसी हो सकती है। अनुपम शो में उनकी वापसी होगी या नहीं यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा। लेकिन क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वह मिहिर वीरानी का रोल प्ले नहीं करेंगे, इस बारे में खुद उन्होंने जानकारी दी है।

गौरव खन्ना ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत करते हुए क्योंकि सास भी कभी बहू थी के ऑफर को लेकर बातचीत की है, उन्होंने कहा मुझे नहीं लगता कि यह सच है। अफवाहों का आजकल कुछ नहीं है, कोई कुछ भी लिख रहा है, एक पोर्टल लिखना शुरू करता है, तो बाकी उसमें मसाला लगाकर लिखते चले जाते हैं। मैं इसे बहुत ज्यादा हैरान हूं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि गौरव खन्ना को लेकर जो दावा किया जा रहा था कि वह क्योंकि सास भी बहू में नजर आएंगे, वह पूरी तरह से अफवाह साबित हुआ है।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा