गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला (फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया)  
मनोरंजन

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि

Gaurav Khanna And Akansha Chamola: 'लॉकअप सीजन 2' में आकांक्षा चमोला ने खुलासा किया कि वह और गौरव खन्ना पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक लेने जा रहे हैं।

सोनाली झा

Gaurav Khanna And Akansha Chamola Divorce: टीवी अभिनेता गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के मंच पर आकांक्षा ने खुद स्वीकार किया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला कर चुके हैं।

आकांक्षा चमोला ने कहा कि यह फैसला किसी बड़े विवाद की वजह से नहीं, बल्कि आपसी समझ और अलग-अलग जीवन प्राथमिकताओं के कारण लिया गया है। आकांक्षा ने यह भी बताया कि परिवार के कई लोगों को अब तक उनके रिश्ते की वास्तविक स्थिति का पता नहीं है। टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं।

लॉकअप सीजन 2 में आकांक्षा का बड़ा खुलासा

नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के पहले ही एपिसोड में आकांक्षा ने अपनी शादी को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया। उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब दोनों ने सम्मानपूर्वक अलग होने का फैसला कर लिया है। शो के दौरान उन्होंने कहा कि हमने इस रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन धीरे-धीरे हमें एहसास हुआ कि हम दोनों की सोच और जिंदगी से उम्मीदें अलग हैं।

रितेश देशमुख का सवाल

आकांक्षा ने कहा कि हमारे बीच कोई बड़ा झगड़ा या कड़वाहट नहीं है। हमने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले एक महीने से दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का अंतिम निर्णय ले लिया है। शो के होस्ट रितेश देशमुख ने आकांक्षा से पूछा कि क्या गौरव के पिछले रियलिटी शो के दौरान भी उनके रिश्ते में दूरियां थीं। इस पर आकांक्षा ने हामी भरते हुए कहा कि यह सब काफी समय से चल रहा था।

अब सिर्फ अच्छे दोस्त हैं

आकांक्षा ने बताया कि परिवार वालों को अब भी लगता है कि दोनों सिर्फ कुछ समय के लिए अलग रह रहे हैं, क्योंकि वे आज भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ दिखाई देते हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। आकांक्षा ने भावुक होते हुए कहा कि अब उनके और गौरव खन्ना के बीच पति-पत्नी वाला रिश्ता नहीं बचा, लेकिन दोनों आज भी अच्छे दोस्त हैं। वे एक-दूसरे से अपनी हर छोटी-बड़ी बात साझा करते हैं और मुश्किल समय में एक-दूसरे का साथ देते हैं।

कांग्रेस हेडक्वार्टर में वंदे मातरम पर मचा बवाल, राहुल-सोनिया के बीच आखिर क्या हुई बात? VIDEO हुआ वायरल

भारत-अमेरिका संबंध आज सबसे मजबूत, Independence Day पर US विदेश मंत्री रुबियो और इजरायल ने दी बधाई

युवाओं को फ्री कोचिंग से दिमागी नक्सल तक, लाल किले से क्या-क्या बोले पीएम मोदी? पढ़ें भाषण की 10 मुख्य बातें

क्या है शक्ति की सप्त धारा? जो बदलेगी देश की तस्वीर, PM मोदी ने बताया भारत को आत्मनिर्भर बनाने का फॉर्मूला

आज की ताजा खबर 15 अगस्त LIVE: हमें महिलाओं को हक देना होगा, महिला आरक्षण पर लाल किले से बोले प्रधानमंत्री मोदी