File Pic  
मनोरंजन

'डबल इस्मार्ट' से संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर आउट, 'बिग बुल' कैरेक्टर में नजर आए एक्टर

संदीप पांडे

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के एक्शन हीरो संजय दत्त (Sanjay Dutt) आज अपना 64वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 29 जुलाई, 1959 को मुंबई में हुआ था। संजय दत्त को सुबह से फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी के बर्थडे विशेस आ रहे हैं। वहीं आज संजय दत्त के फैंस को उनके बर्थडे का बड़ा ट्रीट मिला है। संजय दत्त की अपकमिंग पैन इंडिया फिल्म 'डबल इस्मार्ट' (Double ISMART) के मेकर्स ने फिल्म से संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी कर दिया है।

फिल्म 'डबल इस्मार्ट' 2019 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आईस्मार्ट शंकर' का सीक्वल है। फिल्म 'डबल इस्मार्ट' के फर्स्ट लुक पोस्टर को संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जिसमें संजय दत्त 'बिग बुल' कैरेक्टर में नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक पोस्टर में संजय दत्त फंकी हेयरस्टाइल और दाढ़ी के में संजय दत्त सूट के साथ इयरिंग्स, रिंग्स और घड़ी पहने नजर आ रहे हैं। एक्टर के चेहरे और उंगलियों पर एक टैटू भी देखा जा सकता है। भयंकर लुक में संजय दत्त सिगार जलाते हुए नजर आ रहे हैं।

संजय दत्त ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “जनता के निर्देशक पुरी जगन्नाथ जी और युवा ऊर्जावान उस्ताद राम पोथिनेनी के साथ काम करना मेरे लिए बहुत गर्व की बात है। इस साइंस-फिक्शन मास एंटरटेनर 'डबल इस्मार्ट' में 'बिग बुल' का किरदार निभाकर खुशी हुई। इस अति-प्रतिभाशाली टीम के साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साहित हूं और 8 मार्च, 2024 को स्क्रीन पर आने वाली फिल्म का इंतजार कर रहा हूं।”

बता दें कि पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और लिखित फिल्म 'डबल इस्मार्ट' को चार्ममे कौर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में संजय दत्त के साथ साउथ सुपरस्टार राम पोथिनेनी भी लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म 8 मार्च, 2024 को महाशिवरात्रि के मौके पर हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी।

Vande Mataram Controversy: साध्वी प्राची का कांग्रेस पर हमला, बोली- गांधी परिवार के डीएनए में जिन्ना का DNA

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए